लखनऊ। लखनऊ मध्य जोन के उपभोक्ताओं को बिजली बिल न मिलने पर नई सुविधा दी गई है। निर्धारित व्हाट्सएप नंबर पर उपभोक्ता विवरण भेजने के बाद 24 घंटे के भीतर पंजीकृत मोबाइल नंबर पर बिल की पीडीएफ उपलब्ध कराई जाएगी। यह सेवा लाखों उपभोक्ताओं को बिल प्राप्त करने में सहूलियत देगी।
पढ़ें :- Lucknow News: राजधानी लखनऊ में शनिवार को बंद रहेंगे प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी स्कूल
आप राजभवन, हुसैनगंज, अमीनाबाद, चौक, रेजीडेंसी, ठाकुरगंज, ऐशबाग, अपट्रान और राजाजीपुरम खंड क्षेत्र के निवासी और आपको अब तक बिजली बिल नहीं मिला, तो हुसैनगंज स्थित वर्टिकल कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है। आप दो वाट्सएप नंबर पर अपने बिल का विवरण भेज देंगे, तो 24 घंटे के भीतर बिजली कनेक्शन के सिस्टम पर पंजीकृत मोबाइल नंबर पर बिल का पीडीएफ पहुंच जाएगा।
यह सुविधा सिर्फ लखनऊ मध्य जोन के चार लाख उपभोक्ताओं को हासिल होगी, जो ऊपर दिए गए खंडीय इलाके के निवासी होंगे। मगर, वाट्सएप नंबर पर सिर्फ वहीं उपभोक्ता अपना विवरण साझा करें, जिनको देय तारीख के बाद भी बिल न मिले।
इस खंड में राजाजीपुरम, मोहान रोड, आरडीएसओ, तालकटोरा रोड, सहादतगंज, नक्खास, बुलाकी अडडा, टिकैतराय तालाब कॉलोनी, बालागंज, आजादनगर, चौपटिया, दौलतगंज, हुसैनाबाद, सिटी स्टेशन, अमीनाबाद, मौलवीगंज, चारबाग, लाटूश रोड, अर्जुनगंज, हरिहरपुर, कैंट, नाका, आर्यनगर सहित आसपास के इलाके शामिल हैं।
यह वाट्सएप नंबर : 9151912454 व 9151912457
पढ़ें :- लखनऊ: गणेश विसर्जन के दौरान सई नदी में डूबे तीन युवकों का मिला शव, रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन
मोबाइल नंबर का विवरण भेजना होगा
जोनल मुख्य अभियंता रवि कुमार अग्रवाल ने बताया कि मैसेज भेजने वाले को कनेक्शन धारक का नाम, उपभोक्ता का खाता संख्या (अकाउंट आईडी) और पंजीकृत मोबाइल नंबर का विवरण भेजना होगा। हालांकि, बिजली बिल को UPPCL की वेबसाइट uppcl.org और UPPCL कंज्यूमर ऐप से भी डाउनलोड किया जा सकता है।