Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow News: तेज धमाके के साथ फटा ऑक्सीजन सिलेंडर, सप्लाई करने वाले दो कर्मचारियों के उड़े चिथड़े

Lucknow News: तेज धमाके के साथ फटा ऑक्सीजन सिलेंडर, सप्लाई करने वाले दो कर्मचारियों के उड़े चिथड़े

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के बालागंज क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां पर एक अस्पताल के बाहर ऑक्सीजन सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया, जिसकी चपेट में आए दो कर्मचारियों के चिथडे़ उड़ गए। उनके शरीर के कई अंग अलग भी हो गए। इस दर्दनाक घटना की सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, इस घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

पढ़ें :- जिस सोसाइटी में सर्वाधिक मतदान, उनके आरडब्ल्यूए को किया जाएगा सम्मानित : मण्डलायुक्त डाॅ. रोशन जैकब

जानकारी के मुताबिक, फरीदपुर निवासी संजय का ऑक्सीजन प्लांट है। इस प्लांट में काम करने वाले कर्मचारी शोभित और आरिफ ऑक्सीजन की सप्लाई करते हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार को वो ऑक्सीजन की सप्लाई करने के लिए बालागंज स्थित एक अस्पताल पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जैसे ही गाड़ी से ऑक्सीजन सिलेंडर को उठाने की कोशिश की तभी तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। इसकी चपेट में आ शोभित और आरिफ गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके हाथ-पैर और शरीर के कई हिस्सों के चिथड़े उड़ गए।

इस घटना के बाद वहां पर हड़कंप मच गया। स्थाीनय लोगों की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। बताया जा रहा है कि दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

 

पढ़ें :- गौमाता व जन-जन की आराध्य मां यमुना की स्थिति पर व्यक्त की चिंता : अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती
Advertisement