1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नरेंद्र मोदी को तीसरी बार बनाइए पीएम, 6 महीने में PoK होगा भारत का : सीएम योगी

नरेंद्र मोदी को तीसरी बार बनाइए पीएम, 6 महीने में PoK होगा भारत का : सीएम योगी

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि जो हम लोगों को मारेगा, हम उसकी पूजा थोड़े करेंगे। अगर कोई हमारे लोगों को मारेगा तो हम भी वही करेंगे जिसका वह हकदार है। यही हो भी रहा है।' उन्होंने कहा कि अब तो पाकिस्तान को पाक अधिकृत कश्मीर (PoK)  को बचाना भी मुश्किल हो रहा है।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) शनिवार को महाराष्ट्र के चुनावी दौरे पर पहुंचे। पालघर में रैली को संबोधित करते हुए PoK को लेकर बड़ा दावा कर दिया है। सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि जो हम लोगों को मारेगा, हम उसकी पूजा थोड़े करेंगे। अगर कोई हमारे लोगों को मारेगा तो हम भी वही करेंगे जिसका वह हकदार है। यही हो भी रहा है।’ उन्होंने कहा कि अब तो पाकिस्तान को पाक अधिकृत कश्मीर (PoK)  को बचाना भी मुश्किल हो रहा है। आप तीसरी बार नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को प्रधानमंत्री बनने दीजिए। चुनाव के अगले 6 महीने के बाद देखिएगा कि पीओके (PoK) भारत का हिस्सा होगा। इसके लिए हिम्मत की जरूरत पड़ती है। दम हो तभी यह काम हो सकता है।

पढ़ें :- भारत-नेपाल पत्रकारों की दोस्ती का क्रिकेट संगम: भैरहवा में कल होगा मैत्री मैच, ट्रॉफी का हुआ अनावरण

योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath)  ने कहा कि हम कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के सहयोगियों की तरह नहीं हैं। ये लोग तो कहते थे कि आतंकवाद पाकिस्तान से हो रहा है तो हम क्या कर सकते हैं। आज पाकिस्तान अगर अपनी टेढ़ी नजरों से देखता भी है तो उसकी नजरों को बाहर निकाल लिया जाता है। हम कहते हैं कि चुप रहो और यह नहीं चलेगा।’ उन्होंने कहा कि यह नया भारत है जो बिना डरे, बिना रुके और बिना थके विकास की यात्रा को आगे बढ़ा रहा है। इसका नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) खुद कर रहे हैं। इस तरह का नया भारत आप सबके सामने है।

औरंगजेब के जजिया कर की तरह विरासत कर

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने विरासत कर लगाने संबंधी कांग्रेस के कथित प्रस्ताव को लेकर भी उसकी आलोचना की। उन्होंने कहा कि मुगल बादशाह औरंगजेब की आत्मा विपक्षी पार्टी के अंदर प्रवेश कर गई है। आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि विरासत कर औरंगजेब की ओर से लगाए गए जजिया कर की तरह है। नासिक जिले के मालेगांव शहर में रैली को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा महज सत्ता के लिए नहीं बल्कि विकसित भारत का निर्माण करने के लिए चुनाव लड़ रही है। आदित्यनाथ ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) एक बार फिर प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।

पढ़ें :- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर गाजीपुर में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने किया उग्र प्रदर्शन
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...