Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow News : दूल्हे को जयमाला पहनाते ही दुल्हन स्टेज पर गिरी, हार्ट अटैक से मौत

Lucknow News : दूल्हे को जयमाला पहनाते ही दुल्हन स्टेज पर गिरी, हार्ट अटैक से मौत

By संतोष सिंह 
Updated Date

Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में उस वक्त एक घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गई, जब दुल्हन की जयमाला के समय अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। सब कुछ इतना अचानक हुआ कि कोई कुछ समझ नहीं पाया। वरमाला डालने के बाद अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ी। जिसके बाद उसे तुरंत पास के हेल्थ सेंटर में पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के मुताबिक, दुल्हन की मौत हार्ट अटैक से हुई।

पढ़ें :- Breaking News : रायबरेली से प्रियंका गांधी वाड्रा और अमेठी से राहुल गांधी लड़ेंगे चुनाव

यह मामला मलिहाबाद क्षेत्र के भदवाना गांव का है। यहां रहने वाले राजपाल की बेटी शिवांगी की शादी का आयोजन चल रहा था। बुद्धेश्वरन से बारात आई थी। शादी में शामिल सभी लोगों के चेहरे पर खुशियां थीं। लोगों ने खाना खाया और स्टेज के पास वरमाला की रस्म देखने पहुंचे। दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर एक दूसरे के सामने खड़े थे। दूल्हे विवेक ने दुल्हन शिवांगी को वरमाला पहनाई। इसके बाद बारी थी शिवांगी की आई। शिवांगी ने जैसे ही विवेक को वरमाला पहनाई, वह स्टेज पर गिर गई।

हार्ट अटैक से हुई दुल्हन की मौत

आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि शिवांगी की मौत हार्ट अटैक आने से हुई है। उधर दुल्हन की मौत की खबर सुनते ही सभी लोगों के होश उड़ गए।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की एक और सूची, राजबब्बर को यहां से बनाया प्रत्याशी

शादी समारोह में जिन लोगों के चेहरों पर खुशियां छाईं थीं, उनकी खुशियां मातम में बदल गईं। इस दुखद घटना से मां कमलेश कुमारी, छोटी बहन सोनम और भाई अमित सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दूल्हा विवेक भी दुल्हन की मौत से सदमे में है।

शादी के दिन भी बिगड़ी थी तबीयत

बताया जा रहा है कि शिवांगी की शादी से 15-20 दिन पहले तबीयत खराब थी। उसे बुखार हुआ था। डॉक्टर से उसे दिखाया भी गया था। डॉक्टर ने शिवांगी का ब्लड प्रेशर लो बताया था। एक हफ्ते पहले वह ठीक हुई थी। इसके बाद अचानक शादी के दिन भी उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे मलिहाबाद सीएचसी ले जाया गया, चेक करने पर ब्लड प्रेशर लो था। दवा देने और बीपी सामान्य होने पर इसे घर लाया गया। रात को वरमाला के दौरान उसकी मौत हो गई।

बिना पुलिस को बताए अंतिम संस्कार कर दिया

शनिवार को परिवार ने शिवांगी का अंतिम संस्कार कर दिया। शिवांगी के परिवार वालों ने इस बात की जानकारी पुलिस को भी नहीं दी। वहीं दोनों पक्षों को कहना है कि वह इस मामले में किसी तरह की कार्रवाई नहीं चाहते हैं।

पढ़ें :- प्रज्वल रेवन्ना को लेकर तेजस्वी यादव का भाजपा पर निशाना, कहा-ये कोई मामूली घटना नहीं
Advertisement