Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow News: विधायक निवास परिसर में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका

Lucknow News: विधायक निवास परिसर में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को ओसीआर बिल्डिंग परिसर में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आंशका जताई जा रही है कि, युवक की हत्या की गई है। हालांकि, अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

पढ़ें :- Cyclone Yagi : यूपी के 56 जिलों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

ओसीआर बिल्डिंग में रहने वालों ने सुबह करीब साढ़े पांच बजे सीढि़यों के पास एक 30 वर्षीय युवक का शव देखा। ये देख उन्होंने पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि, मृतक के शरीर पर कई जगहों पर चोट के भी निशान हैं। डीसीपी सेंट्रल रवीना त्यागी ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। एक टीम को इसके लिए लगाया गया है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। हत्या होने से इनकार नहीं किया जा सकता है।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
पुलिस परिसर में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगालने में जुटी हुई है। अगर पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में कुछ मिलता है तो वारदात को जल्द खुलासा हो सकेगा। हालांकि, अभी पुलिस युवक की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।

Advertisement