लखनऊ। यूपी (UP) की राजधानी लखनऊ स्थित जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट गेट (Janeshwar Mishra Trust Gate) के बाहर उन्नाव की एक महिला ने आत्मदाह करने का प्रयास किया है। उसे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल अस्पताल) (Dr. Shyama Prasad Mukherjee (Civil Hospital) में भर्ती करवाया गया है।
पढ़ें :- Redmi 15 5G को Flipkart से भी खरीद पाएंगे ग्राहक, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर दिखा अपकमिंग फोन का बैनर
#लखनऊ। लखनऊ में ज्वलनशील पदार्थ डालकर उन्नाव की रहने वाली महिला ने लगाई आग,गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में अंजली कराई गई भर्ती,पति और पारिवारिक जनों पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप। अंजली ने सीओ,कोतवाल समेत पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप। pic.twitter.com/IV4kbiVj4O
— santosh singh (@SantoshGaharwar) August 6, 2024
महिला का नाम अंजली जाटव (Anjali Jatav) है जो उन्नाव के पूर्व की रहने वाली हैं। पारिवारिक विवाद में आत्मदाह करने की कोशिश की बात सामने आ रही है। बाकी पुलिस जांच कर रही है। पूरा मामला स्पष्ट होगा। पुलिसकर्मियों ने महिला को सिविल अस्पताल (Civil Hospital) के इमर्जेंसी वार्ड (Emergency Ward) में पहुंचाया है। अस्पताल में पुलिसकर्मी तैनात हैं।
पढ़ें :- पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से होर्मुज के मुद्दे पर की बात! देश पर हो रहे हमलों की निंदा भी की
उन्नाव के पुरवा में छत्ताखेड़ा गांव निवासी महिला अंजली जाटव मंगलवार को बच्चे के साथ सीएम दरबार पहुंची थीं। वहां से निकलने के बाद वह जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट के गेट नंबर तीन के पास पहुंची और वहां बैठी रहीं। कुछ देर अपने बच्चे को सड़क किनारे बैठा दिया फिर उन्होंने अपने बैग से ज्वलनशील पदार्थ निकाला खुद छिड़क कर आग लगा ली। आग लगते ही महिला चीखने चिल्लाने लगी। यह देख वहां खड़े पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन महिला पर कंबल फेंक आग बुझाई। इसके बाद उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
दहेज प्रताड़ना के मामले में जेल में है पति
इंस्पेक्टर गौतमपल्ली वेद प्रकाश राय के मुताबिक महिला का इलाज चल रहा है। महिला ने कुछ समय पहले दहेज प्रताड़ना का मुकदमा अपने पति व ससुरालीजनों पर दर्ज कराया था। मामले में पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था। मामले की जांच की जा रही है।