Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow Sanjeev Jeeva Murder Case : गैंगस्टर संजीव जीवा मर्डर पर बोली कांग्रेस- “कानून के मंदिर में कानून के मुंह पर तमाचा जड़ती यह खोखली व्यवस्था क्या कभी सुधरेगी”

Lucknow Sanjeev Jeeva Murder Case : गैंगस्टर संजीव जीवा मर्डर पर बोली कांग्रेस- “कानून के मंदिर में कानून के मुंह पर तमाचा जड़ती यह खोखली व्यवस्था क्या कभी सुधरेगी”

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

sanjeev jeeva murder case in lucknow: लखनऊ के कोर्ट में बुधवार दोपहर बदमाशों ने गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी जीवा (Sanjeev Maheshwari Jeeva) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सरेआम न्याय के मंदिर में इस तरह की वारदात को अंजाम देना सुरक्षा व्यवस्था पर सवालियां निशां है।

पढ़ें :- कांग्रेस और इंडी अघाड़ी का एक ही एजेंडा है- सरकार बनाओ, नोट कमाओ...महाराष्ट्र में बोले PM मोदी

मामले को मोड़ने के लिए मृतक का परिचय अपराधी के तौर पर किया

इतनी बड़ी घटना के बाद विपक्ष हमलावर है। कांग्रेस ने कहा कि अदालत में चारो तरफ से पुलिस से घिरा हुए गवाह को जज के सामने हत्या कर दी गई। कानून व्यवस्था (Law and order) की इससे लचार तस्वीर कहीं नहीं देखी। कांग्रेस ने कहा मामले को मोड़ने के लिए मृतक का परिचय अपराधी के तौर पर किया गया।

पढ़ें :- Loksabha Election 2024 : कांग्रेस ने चला बड़ा चुनावी दांव, सत्ता में आए तो 25 लाख तक का फ्री इलाज...

 

बता दें कि राजधानी लखनऊ के कोर्ट में बुधवार दोपहर बदमाशों ने गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी। फायरिंग के दौरान एक बच्ची को भी गोली लगी है। हत्यारा वकील की ड्रेस में था।

उसकी पहचान विजय यादव पुत्र श्यामा यादव निवासी केराकत जिला जौनपुर के रूप में हुई है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। हमले में एक सिपाही लाल मोहम्मद भी घायल हुआ है। हमले में घायल डेढ़ साल की बच्ची को बलरामपुर अस्पताल भेज दिया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

हमलावर वकील की ड्रेस में थे और कोर्ट परिसर के बाहर वारदात को अंजाम दिया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। गैंगस्टर संजीव पूर्वांचल के भाजपा विधायक ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या के मामले में आरोपी था।

 

पढ़ें :- ‘नारी न्याय गारंटी’ के लुभावने वादे के सहारे लोकसभा चुनाव फतह करने उतरी कांग्रेस, गरीब महिलाओं को ₹1 लाख का वादा
Advertisement