Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow School Closed : अब ठंड ने 11 जनवरी तक स्कूलों में लगाया ताला, डीएम ने आदेश किया जारी

Lucknow School Closed : अब ठंड ने 11 जनवरी तक स्कूलों में लगाया ताला, डीएम ने आदेश किया जारी

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने भी सर्दी और कोहरे को लेकर कई जिलों में अलर्ट जारी किया है। इसको देखते हुए यूपी की राजधानी लखनऊ डीएम सूर्यपाल गंगवार ने शुक्रवार को बताया कि कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूल शनिवार 4 जनवरी से 11 जनवरी तक बंद रखे जाएंगे।

पढ़ें :- LPG Booking Time में बड़ा बदलाव, अब 24 घंटे नहीं घड़ी देखकर करनी होगी बुकिंग, जानिए नया टाइम-टेबल

यह आदेश सभी बोर्डों के स्कूलों पर लागू होगा। डीएम की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों की कक्षाएं ऑनलाइन मोड में या फिर सुबह 10:00 बजे से 3:00 बजे के मध्य संचालित की जायेंगी।

जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भी इस बाबत निर्देशित किया गया है । जिलाधिकारी द्वारा जारी किए गए आदेश में यह भी कहा गया है कि कक्षा 9 से 12 की विद्यार्थियों की यथा संभव ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जाए और ऑनलाइन न होने की स्थिति में सुबह 10:00 बजे से 3:00 बजे तक स्कूल में संचालित की जाए लेकिन प्रबंधन को यह ध्यान रखना होगा कि विद्यार्थियों के लिए यूनिफॉर्म की वर्णित बाध्यता नहीं रहेगी और उनके कक्ष का तापमान बनाए रखने के लिए हीटर आदि का इंतजाम करना होगा।

कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए : सभी विद्यालयों में कक्षा 8 तक के सभी विद्यार्थियों के लिए 4 जनवरी 2025 से 11 जनवरी 2025 तक अवकाश रहेगा ।

पढ़ें :- Video- रशिया टीवी पत्रकार पर रिपोर्टिंग के दौरान हमले से भड़का रूस, इजरायल को लगाई लताड़, कहा- दोबारा न हो ऐसी घटना

कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए : जिन विद्यालयों में अवकाश घोषित नहीं हुए हैं। दिनांक 4 जनवरी से 11 जनवरी तक विद्यार्थियों की कक्षाएं यथासंभव ऑनलाइन कराई जाए। ऑनलाइन व्यवस्था न होने पर कक्षा 9 से 12 तक की विद्यार्थियों के लिए विद्यालय का संचालन प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 3:00 की मध्य किया जाए।

Advertisement