Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नवाबों का शहर लखनऊ बना क्रिएटिव सिटी ऑफ़ गैस्ट्रोनॉमी, यूनेस्को ने अवधी व्यंजनों को दी वैश्विक पहचान

नवाबों का शहर लखनऊ बना क्रिएटिव सिटी ऑफ़ गैस्ट्रोनॉमी, यूनेस्को ने अवधी व्यंजनों को दी वैश्विक पहचान

By Abhimanyu 
Updated Date

Lucknow UNESCO Creative City of Gastronomy: नवाबों के शहर के नाम से मशहूर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को यूनेस्को क्रिएटिव सिटी ऑफ़ गैस्ट्रोनॉमी के रूप में नामित किया गया है। यूनेस्को यह सम्मान उस शहर को देता है जो अपनी खानपान की परंपरा, सांस्कृतिक विविधता और नवाचार से पूरे विश्व को प्रेरित करता है। पीएम नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई दी है।

पढ़ें :- जर्जर संजय सेतु को लेकर प्रदर्शन तेज, प्रदर्शनकारी बोले- 'तुम्हारी फाइलों में गांव का मौसम गुलाबी है, मगर ये आंकड़े झूठे हैं ये दावा किताबी है '

पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक्स पोस्ट में लिखा, “लखनऊ एक जीवंत संस्कृति का पर्याय है, जिसके मूल में एक शानदार पाक-कला संस्कृति है। मुझे खुशी है कि यूनेस्को ने लखनऊ के इस पहलू को मान्यता दी है और मैं दुनिया भर के लोगों से लखनऊ आने और इसकी विशिष्टता को जानने का आह्वान करता हूँ।” सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा, ‘आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन में भारत की परंपरा, संस्कृति और मूल्यों को वैश्विक पटल पर निरंतर नई पहचान और प्रतिष्ठा प्राप्त हो रही है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई!”

पढ़ें :- Agniveer Recruitment 2026 : यूपी के 13 जिलों में 13000 से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल, 6 से 20 फरवरी तक भर्ती रैली का होगा आयोजन

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने एक्स पोस्ट पर लिखा, “लखनऊ को यूनेस्को क्रिएटिव सिटी ऑफ़ गैस्ट्रोनॉमी के रूप में नामित किया गया है, जो इसकी विशिष्ट पाक विरासत और भारत की समृद्ध पाक परंपराओं में इसके अमूल्य योगदान के लिए एक सम्मान है। यह सम्मान लखनऊ की वैश्विक प्रतिष्ठा को बढ़ाता है, इसे भोजन और संस्कृति के लिए एक प्रमुख गंतव्य के रूप में स्थापित करता है, और यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज़ नेटवर्क के माध्यम से पर्यटन संवर्धन, संस्कृति-आधारित आर्थिक विकास, विरासत संरक्षण और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के नए रास्ते खोलता है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में, भारत की कालातीत परंपराएँ, संस्कृति और मूल्य वैश्विक मंच पर अभूतपूर्व मान्यता और सम्मान प्राप्त कर रहे हैं।”

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जय वीर सिंह ने लिखा, “उत्तर प्रदेश के लिए गौरवशाली क्षण! प्रदेश की राजधानी लखनऊ ने एक बार फिर अपनी विशिष्ट पहचान से विश्व का ध्यान आकर्षित किया है। यूनेस्को (UNESCO) ने लखनऊ को Creative Cities Network में “Creative City of Gastronomy” के रूप में शामिल किया है। यह सम्मान न केवल लखनऊ की समृद्ध परंपरा, तहज़ीब और आतिथ्य-संस्कृति की अंतरराष्ट्रीय पहचान है, बल्कि उत्तर प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र के वैश्विक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर भी है। यह उपलब्धि हर प्रदेशवासी के लिए गर्व का प्रतीक और उत्तर प्रदेश पर्यटन के लिए एक नए युग की शुरुआत है।”

Advertisement