Lucknow Video: राजधानी लखनऊ के विकासनगर में एक सड़क अचानक धंस गई। सड़क धंसने के दौरान वहां आसपास से लोग गुजर रहे थे। हालांकि, इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ।बताया जा रहा है कि, सड़क धंसने के कारण आसपास से गुजर रहे लोगों में खौफ बना हुआ है। बता दें कि, ये पहला मामला नहीं है, जब राजधानी में इस तरह से अचानक सड़क धंस गई हो। इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं।
पढ़ें :- अभिनेता सलमान खान पहुंचे अस्पताल, परिवार में फैला दुख
भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार के गड्ढे में राजधानी !
लखनऊ के विकास नगर में धंसी सड़क, हुआ बड़ा गड्ढा।
मुख्यमंत्री के झूठे विकास की खुली पोल, सड़के बनाने के नाम पर प्रदेश में हुई सिर्फ धांधली।
इन घपले वाले गड्ढों की कब होगी जांच? जवाब से सरकार ! pic.twitter.com/1xCraZOef0
पढ़ें :- दलालों से गप्प लड़ायेंगे थानेदार, लेकिन कभी फोन नहीं उठाते...विधानसभा में बोले नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) July 7, 2024
वहीं, इस वीडियो को शेयर करते हुए समाजवादी पार्टी ने सरकार पर निशाना साधा है। समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया पर वीडियो को शयेर करते हुए लिखा कि, भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार के गड्ढे में राजधानी! लखनऊ के विकास नगर में धंसी सड़क, हुआ बड़ा गड्ढा। मुख्यमंत्री के झूठे विकास की खुली पोल, सड़के बनाने के नाम पर प्रदेश में हुई सिर्फ धांधली।
इन घपले वाले गड्ढों की कब होगी जांच?
पढ़ें :- गावस्कर-कपिल समेत 14 कप्तानों ने पाक सरकार को लिखा पत्र, इमरान खान को ‘तत्काल चिकित्सा सहायता’ मुहैया कराए, जेल में ज्यादती पर जताई चिंता...