Lucknow Weather Today : यूपी का मौसम आज फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने 14 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। लखनऊ में बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना है। झांसी में सुबह से बादल छाए हैं। गोरखपुर से लेकर नोएडा, गाजियाबाद तक लोगों को बदले मौसम का असर दिखेगा।
पढ़ें :- पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की
पहाड़ी राज्यों में मौसम ने करवट ली है। इसलिए यूपी के तराई इलाकों में अचानक मौसम बदल गया। मौसम विभाग (Weather Department) ने 16 और 17 मार्च के आस-पास मौसम बदलने का अलर्ट जारी किया था। राजधानी लखनऊ में गुरुवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग (Weather Department) के पूर्वा अनुमान के अनुसार, 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
अयोध्या समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 15 °C और अधिकतम तापमान 33 °C रहने की संभावना है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार, अगले दो दिनों तक शहर में बारिश की संभावना नहीं है।
कानपुर में बुधवार को दिन का तापमान 24 घंटे में 1.4 से बढ़कर 34.4 °C रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग (Weather Department) का कहना है कि 16 से 21 मार्च तक आंधी, पानी और ओला गिरने की संभावना है। 72 घंटों से दिन का पारा लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार शाम से मौसम में बदलाव के आसार हैं, जो अगले कई दिन बना रहेगा। लगातार एक जैसा मौसम नहीं रहेगा।
बरेली में सुबह से धूप खिली हुई है। मौसम विभाग (Weather Department) का कहना है कि अगले 48 घंटे कभी धूप तो कभी आसमान में बादल छाए रहेंगे। आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहने का अनुमान है। 8 किलोमीटर प्रति घंटा के रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 18 मार्च से आस-पास के जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।
पढ़ें :- नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर नोएडा ले जाकर महीनों तक किया गैंगरेप, विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी
झांसी में मौसम ने करवट बदल ली है। सुबह से भी आसमान में बादल छाए हुए हैं। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 19 और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार अगले 4 दिनों तक बादल छाए रहेंगे। धूलभरी आंधी के साथ बारिश हो सकती है।