lucky kachua : वास्तु शास्त्र में कछुआ को बहुत लकी माना गया है। कछुए को धन और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। कछुआ भगवान विष्णु का एक रूप (अवतार) है।कहा जाता है कि जहां कुछआ होता है, वहां लक्ष्मी का आगमन होता है।मान्यता है कि ये जिस घर में रहता है वहां पैसे को चुंबक की तरह खींचता है। थोड़े में समय में घर के आर्थिक हालात बेहतर होने लगते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक कछुए को रखने से आसपास के माहौल में सकारात्मकता रहती है। यह घर में सुख-समृद्धि लाता है। क्रिस्टल का कछुआ रखने से अशुभ ग्रह भी शुभ फल देने लगते है।
पढ़ें :- Pitru Dosh Upay : 7 मई को वैशाख अमावस्या पर करें ये उपाय , दूर होगा पितृ दोष
क्रिस्टल का कछुआ रखने से घर में दैवीय ऊर्जा का संचार होता है। मान्यता है कि क्रिस्टल का कछुआ रखने से व्यक्ति के अशुभ ग्रह भी शुभ फल देने लगते हैं। जीवन की समस्याएं एक-एक करके कम होने लगती हैं। नकारात्मकता खत्म होती है और सेहत में भी सुधार होता है। पैसे से जुड़ी सारी समस्याएं खत्म होती हैं।