1. हिन्दी समाचार
  2. ब्‍यूटी
  3. Skin care: घर में ऐसे तैयार करें केमिकल फ्री नेचुरल ब्लीच, चेहरे पर निखार के साथ दूर होंगे दाग धब्बे

Skin care: घर में ऐसे तैयार करें केमिकल फ्री नेचुरल ब्लीच, चेहरे पर निखार के साथ दूर होंगे दाग धब्बे

चेहरे पर ब्लीच करने से स्किन निखरी हुई नजर आती है। वैसे मार्केट में तमाम तरह के ब्लीच उपलब्ध है जिसे लगाने से स्किन निखरती है, लेकिन इसमें मौजूद केमिकल स्किन को डैमेज कर सकती है। साथ ही इससे आंखो में भी दिक्कत हो सकती है।

चेहरे पर ब्लीच करने से स्किन निखरी हुई नजर आती है। वैसे मार्केट में तमाम तरह के ब्लीच उपलब्ध है जिसे लगाने से स्किन निखरती है, लेकिन इसमें मौजूद केमिकल स्किन को डैमेज कर सकती है। साथ ही इससे आंखो में भी दिक्कत हो सकती है।

पढ़ें :- करवाचौथ पर छाया रश्मिका मंदाना का साड़ी लुक, नई दुल्हनें क्यों हो रहीं दीवानी

हानिकारक केमिकल की वजह से एलर्जी भी हो सकती है। आज हम आपको घर में नेचुरल ब्लीज के बारे में बताने जा रहे है जिसे आप घर में ही तैयार कर सकती है और इसे लगाने के कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होते है।

नींबू के रस और शहद में नेचुरल ब्लीचिंग के गुण पाये जाते है। इसे तैयार करने के लिए एक कटोरी में एक चम्मच दूध, एक चम्मच शहद और एक चम्मच नींबू का रस को मिलाकर चेहरे को साफ करके लगा लें। इसे पंद्रह से बीस मिनट तक लगा रहने दें फिर धो लें।

आलू में भी ब्लीचिंग गुण मौजूद होते है। इसे लगाने से टैनिंग से छुटकारा मिलता है। इसके लिए एक आलू को धोकर छील लें। फिर इसे कद्दूकस करके इसका रस निकाल लें। इसे चेहरे पर लगा लें। बीस मिनट तक लगा रहने दें फिर धो लें। इसके अलावा दही भी लगा सकती है।इसके लिए एक चम्मच दही लें और इसमें शहद मिला लें। इस पेस्ट को पद्रह मिनट तक लगा रहने दें और फिर धो लें। इससे चेहरे पर निखार आएगा और दाग धब्बों से छुटकारा मिलेगा।

पढ़ें :- Viral : कृति सेनन मिरर वर्क वाले ब्लैक कलर के लहंगे में गजब ढाया कहर, रॉयल अंदाज में रैंप पर उतरीं अभिनेत्री
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...