Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Luknow News: ट्रांसपोर्ट नगर में गिरी बिल्डिंग, अब तक 4 लोगों की मौत, राजनाथ सिंह ने की डीएम से की बात

Luknow News: ट्रांसपोर्ट नगर में गिरी बिल्डिंग, अब तक 4 लोगों की मौत, राजनाथ सिंह ने की डीएम से की बात

By शिव मौर्या 
Updated Date

Luknow News: राजधानी लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में तीन मंजिला बिल्डिंग गिर गई। बिल्डिंग गिरते ही आनन-फानन में राहत और बचाव कार्य शुरू हुआ। इस घटना में 4 लोगों की मौत की खबर है, जबकि करीब 30 लोगों को रेस्क्यू किया गया। इस दर्दनाक घटना पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है। उन्होंने इस घटना के बारे में जिलाधिकारी लखनऊ से बातचीत की है।

पढ़ें :- करीब 4 दशक बाद एक बार फिर से लोकसभा अध्यक्ष के सामने अविश्वास प्रस्ताव आया, ये संसदीय राजनीति और सदन दोनों के लिए अफसोस-जनक: अमित शाह

राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, लखनऊ में एक भवन के गिरने से हुई दुर्घटना का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। मैंने लखनऊ के ज़िलाधिकारी से फ़ोन पर बातचीत करके घटनास्थल पर हालात की जानकारी प्राप्त की है। स्थानीय प्रशासन मौक़े पर राहत एवं बचाव कार्य कर रहा है और पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।

पढ़ें :- VIDEO: सांसद रवि किशन की वेब ​सीरीज मामला लीगल है के दूसरे सीजन की रिलिज डेट आई सामने, इस बार जज बने है अभिनेता

वहीं, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में तीन मंजिला इमारत के गिरने से हुए हादसे की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। ईश्वर से प्रार्थना है कि हादसे में घायलों को जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें और दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। प्रदेश सरकार ने जिला प्रशासनिक अधिकारियों को त्वरित गति से बचाव एवं राहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

 

Advertisement