Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Chandra Grahan 2021: ‘चंद्र ग्रहण’ आज, साल के आखिरी चंद्र ग्रहण पर करें इन चीजों का दान

Chandra Grahan 2021: ‘चंद्र ग्रहण’ आज, साल के आखिरी चंद्र ग्रहण पर करें इन चीजों का दान

By अनूप कुमार 
Updated Date

Chandra Grahan 2021: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज 19 नवंबर 2021 को लगेगा। 19 नवंबर को लगने वाला यह चंद्र ग्रहण खंडग्रास चंद्र ग्रहण होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा तिथि पर ही लगता है। भारतीय समय के अनुसार ग्रहण 19 नवंबर को प्रातः 11:34 मिनट से आरंभ होगा और इसका समापन सायं 05:33 मिनट पर होगा। ग्रहणकाल की कुल अवधि- लगभग 05 घंटे 59 मिनट तक होगी। बता दें कि इस चंद्र ग्रहण से पहले इत लंबा चंद्र ग्रहण 19 फरवरी 1440 को लगा था।

पढ़ें :- 30 अप्रैल 2024 का राशिफलः मंगलवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

चंद्र ग्रहण की यह घटना उस वक्त देखी जाती है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में आते हैं। पूर्णिमा के दिन जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है तो उसकी छाया चंद्रमा पर पड़ती है। इस दौरान जब हम धरती से चांद को देखते हैं तो वह भाग हमें काला दिखाई पड़ता है। इसी वजह से इसे चंद्र ग्रहण कहा जाता है।

आंशिक चंद्र ग्रहण को उपछाया ग्रहण भी कहा जाता है।

ज्योतिषियों के अनुसार चंद्र ग्रहण के दिन सफेद रंग की वस्तुओं का दान करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से चंद्र दोष से मुक्ति मिलती है और धन-धान्य की प्राप्ति होती है। कहते हैं कि चंद्र ग्रहण के काल में चावल, चीनी, सफेद मिठाई या चांदी दान करना शुभ माना जाता है।

अगर लंबे समय से कोर्ट के मुकदमें या विवाद में फंसे हैं तो चंद्र ग्रहण के बाद किसी मंदिर में जा कर सफेद रंग के फूल भगवान शंकर को अर्पित करने से विवाद से छुटकारा मिलता है।

पढ़ें :- Akshaya Tritiya Special: इस अक्षय तृतीया तिथि पर बन रहा बेहद शुभ योग, जाने डेट और शुभ मुहूर्त

चंद्र ग्रहण के दिन गेहूं का दान करें।वृश्चिक राशि के जातक गुड़ और चने का दान करें।

मीन राशि के लोग आज हल्दी और बेसन की मिठाई का दान करें तो बहुत लाभ होगा।

Advertisement