Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Madhya Pradesh: पूर्व सीएम उमा भारती पहुंची रायसेन के सोमेश्वर मंदिर, ताले में बंद भगवान शिव का बाहर से किया अभिषेक

Madhya Pradesh: पूर्व सीएम उमा भारती पहुंची रायसेन के सोमेश्वर मंदिर, ताले में बंद भगवान शिव का बाहर से किया अभिषेक

By अनूप कुमार 
Updated Date

Madhya Pradesh : आज मध्यप्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती आज रायसेन किला के शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए रायसेन पहुंची है। पूर्व सीएम को जलाभिषेक की अनुमति नहीं मिली तो उन्होंने बाहर से ही भगवान शिव का अभिषेक किया। उनके साथ  जलाभिषेक करने आए भक्तों को बाहर ही रोक दिया गया। जिसके बाद उमा भारती ने  रायसेन किला मंदिर का ताला खुलने तक अन्न त्याग करने की बात कही। हालातों को देखते हुए कलेक्टर, एसपी, डीआईजी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी मौके पर मौजूद है, पूरे किले को छावनी में बदल दिया गया है।

पढ़ें :- मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका, अक्षय बम ने वापस लिया नामांकन, कैलाश विजयवर्गीय के साथ कार में आए नजर

हालांकि रायसेन कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे ने उमा भारती को पत्र लिखकर वस्तु स्थिति से पहले ही अवगत करा दिया था कि रायसेन का किला एवं उसमें स्थित शिव मंदिर केन्द्रीय पुरातत्व विभाग भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीन है।

मंदिर का गर्भगृह केन्द्रीय पुरातत्व विभाग द्वारा सिर्फ महाशिवरात्रि पर खोला जाता है और शेष दिनों में यह बंद रहता है। जिला प्रशासन एवं राज्य शासन द्वारा शिव मंदिर के गर्भगृह को खोलने का निर्णय नहीं लिया जा सकता है।

Advertisement