Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. माफिया डॉन मुख्तार अंसारी समेत दो कैदी कोरोना पॉजिटिव मिले, बांदा जेल में मचा हड़कंप

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी समेत दो कैदी कोरोना पॉजिटिव मिले, बांदा जेल में मचा हड़कंप

By संतोष सिंह 
Updated Date

बांदा। पंजाब की रोपड़ जेल से बांदा मंडल कारागार शिफ्ट किए गए माफिया डॉन और बसपा विधायक मुख्तार अंसारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जेल प्रशासन ने शनिवार को मुख्तार अंसारी समेत अन्य कैदियों की कोरोना जांच करवाई थी। मुख्तार के साथ दो अन्य कैदियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। फिलहाल अंसारी को बैरक नंबर 16 में आइसोलेशन में रखा गया है। डॉक्टरों की सलाह पर इलाज किया जा रहा है।

पढ़ें :- Tirupati Laddoos : तिरुमला तिरुपति मंदिर के लड्डू में बीफ फैट-फिश ऑयल, नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के टेस्ट में कंफर्म

बता दें कि मुख्तार अंसारी को बांदा जेल के बैरक नंबर 16 के तन्हाई सेल में रखा गया है। हालांकि अभी जेल प्रशासन का कहना है कि मुख्तार का टेस्ट करवाया गया थौ। अभी उनके पास रिपोर्ट नहीं आई है। बता दें इसी महीने कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्तार अंसारी को पंजाब के रोपड़ जेल से बांदा शिफ्ट किया गया था। मुख्तार के खिलाफ प्रदेश में दर्ज कई आपराधिक मामलों की सुनवाई चल रही है।

Advertisement