Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Mahakumbh 2025: महाकुंभ में अब तक 9.73 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, संगम तट पर उमड़ी भीड़

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में अब तक 9.73 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, संगम तट पर उमड़ी भीड़

By शिव मौर्या 
Updated Date

Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में संगम में डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं। अब तक ​9.73 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने यह आंकड़ा जारी किया है। एएनआई ड्रोन कैमरे से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 का विहंगम दृश्य दिखाया गया।

पढ़ें :- अनियंत्रित होकर तालाब में पलटी कार, एक परिवार के चार सदस्यों की मौत, तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे सभी

भाजपा नेता नितिन पटेल महाकुंभ 2025 में भाग लेने प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह महाकुंभ सनातन धर्म का पालन करने वालों और सभी भारतीयों के लिए जीवन में एक बार मिलने वाला अवसर है। करोड़ों लोग इस महाकुंभ में भाग ले रहे हैं। आज मैं अपने परिवार के साथ यहां पवित्र स्नान करूंगा। महाकुंभ से राज्य को आर्थिक लाभ होगा। किसी को भी इसे राजनीतिक नजरिए से नहीं देखना चाहिए।

पढ़ें :- 'आरोपियों ने नेपाल में हुए प्रोटेस्ट जैसा ही विरोध प्रदर्शन किया...' दिल्ली पुलिस ने यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की 5 दिन की कस्टडी मांगी
Advertisement