Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को लगा बड़ा झटका, 20 हजार शिव सैनिकों और 55 शाखा प्रमुखों ने एक साथ दिया इस्तीफा

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को लगा बड़ा झटका, 20 हजार शिव सैनिकों और 55 शाखा प्रमुखों ने एक साथ दिया इस्तीफा

By Satish Singh 
Updated Date

मुंबई। बिहार विधानसभा चुनाव में एक तरफ जहां एनडीए का प्रचंड बहुमत मिला है। वहीं दूसरी तरफ एनडीए को महाराष्ट्र में तगड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री की पार्टी शिवसेना के 20 हजार से अधिक शिव सैनिकों और 55 शाखा प्रमुखों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। यह इस्तीफा तब आया है, जब महराष्ट्र में 246 नगरपालिकाओं और 42 नगर पंचायतों में चुनाव होना है। यहां पर दो दिसंबर को मतदान होना है और तीन दिसंबर को वोटों की गिनती होनी है।

पढ़ें :- अजित पवार के छोटे बेटे ने प्लेन क्रैश में जताया साजिश का शक! बोले- ब्लैक बॉक्स आसानी से खराब नहीं हो सकता

बता दे कि महाराष्ट्र में दो ​दिसंबर को निकाय चुनाव होने है। इससे पहले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को बड़ा झटका लगा है। करमाला विधानसभा से चुनाव लड़ चुके शिवसेना के दिग्गज नेता दिग्विजय बागल ने खुद तो इस्तीफा दिया ही है। उनके साथ ही 20 ​हजार शिव सैनिकों और 55 शाखा प्रमुखों ने भी पार्टी से सामूहिक तौर पर इस्तीफा दे दिया है। दिग्विजिय के इस कदम से दो दिसंबर को होने वाले निकाय चुनाव में पार्टी को भारी खामियाजा उठाना पड़ सकता है। बता दे कि दिग्विजय बागल राज्य के पूर्व मंत्री स्वग्रीय दिगंबरराव बागल के पुत्र हैं। ​

Advertisement