Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे हिंदुओं से बोले- पहले धर्म पूछो फिर हनुमान चालीसा सुनाने को कहें…

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे हिंदुओं से बोले- पहले धर्म पूछो फिर हनुमान चालीसा सुनाने को कहें…

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश भर में भावनाएं भड़की हुई हैं। इसी बीच महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे (Maharashtra Government Minister Nitesh Rane) ने हिंदुओं (Hindus) को नई सलाह दी है। शुक्रवार को मंत्री ने कहा कि हिंदुओं को दुकानदारों से कुछ भी खरीदने से पहले उनका धर्म पूछना चाहिए। अगर आपको तब भी लगे कि वो झूठ बोल रहे हैं तो उनसे हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) सुनाने के लिए कहें।

पढ़ें :- बांग्लादेश में कट्टरपंथी जमात की हार से भारत भी खुश! जानें- तारिक रहमान की जीत कितनी अहम

रत्नागिरि जिले (Ratnagiri District) के दपोली शहर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राणे ने कहा, कि उन्होंने मारने से पहले हमारा धर्म पूछा। इसलिए हिंदुओं (Hindus) को भी कुछ खरीदने से पहले उनका धर्म पूछना चाहिए। अगर वे आपका धर्म पूछ रहे हैं और आपको मार रहे हैं, तो आपको भी कुछ खरीदने से पहले उनका धर्म पूछना चाहिए। हिंदू संगठनों को ऐसी मांग उठानी चाहिए।

पढ़ें :- RR New Captain : रियान पराग होंगे राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान, IPL 2026 में संभालेंगे कमान

भाजपा नेता के मुताबिक कुछ दुकानदार अपना धर्म नहीं बताएंगे या फिर अपनी आस्था के बारे में झूठ बोलेंगे। ऐसी स्थिति में उन्हें हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) सुनाने को कहें, अगर वह हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) नहीं सुनाते हैं तो उनसे कुछ भी न खरीदें।

औरंगजेब की बात करते हुए राणे ने कहा कि मुगल बादशाह ने अपने पिता और भाई को भी नहीं छोड़ा था। उन्होंने कहा कि औरंगजेब को देखिए, उसने अपने पिता और भाई का भी सम्मान नहीं किया। अगर उसने अपने पिता और भाई का सम्मान नहीं किया तो वह लोग कैसे आपका सम्मान कर सकते हैं? राणे ने कहा कि अगर वह लोग धर्म के बारे में इस तरीके से व्यवहार करते हैं तो हम उनसे चीजें क्यों खरीदें और उन्हें अमीर क्यों बनाएं? आप लोगों को यह संकल्प लेना चाहिए कि जब भी आप खरीदारी करें तो उसे केवल हिंदू से ही करें।

Advertisement