1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. ‘साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप 2026 की सबसे बेवकूफ़ टीम…’ इंग्लैंड के पूर्व कप्तान को पच नहीं रही भारत की जीत

‘साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप 2026 की सबसे बेवकूफ़ टीम…’ इंग्लैंड के पूर्व कप्तान को पच नहीं रही भारत की जीत

Michael Vaughan calls SA stupidest team : इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन अक्सर अपने बड़बोलेपन के लिए विवादों में घिरे रहते हैं। इसी कड़ी में वॉन ने साउथ अफ्रीका को टी20 वर्ल्ड कप 2026 की 'सबसे बेवकूफ़ टीम' कहा है, क्योंकि उन्होंने सुपर 8 में वेस्टइंडीज को हरा दिया और भारत टूर्नामेंट से बाहर होने से बच गया। इसके बाद सबसे मजबूत टीम टी20 वर्ल्ड कप का खिताब डिफेंड करने में सफल रही।

By Abhimanyu 
Updated Date

Michael Vaughan calls SA stupidest team : इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन अक्सर अपने बड़बोलेपन के लिए विवादों में घिरे रहते हैं। इसी कड़ी में वॉन ने साउथ अफ्रीका को टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ‘सबसे बेवकूफ़ टीम’ कहा है, क्योंकि उन्होंने सुपर 8 में वेस्टइंडीज को हरा दिया और भारत टूर्नामेंट से बाहर होने से बच गया। इसके बाद सबसे मजबूत टीम टी20 वर्ल्ड कप का खिताब डिफेंड करने में सफल रही।

पढ़ें :- IPL 2026 Double Header Live : आज हैदराबाद और बेंगलुरु में खेले जाएंगे दो आईपीएल मुक़ाबले, जानें- कब, कहां और किसके बीच होगी भिड़ंत

दरअसल, सुपर 8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत को मिली बड़ी हार के बाद मेजबान पर सेमी-फाइनल की रेस से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था, लेकिन एडन मार्करम की कप्तानी वाली अफ्रीकी टीम ने वेस्टइंडीज को नौ विकेट से हराया। इसके बाद उसी दिन भारत ने जिम्बाब्वे को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को ज़िंदा रखा। वहीं, भारत ने वेस्टइंडीज को करो या मरो के मैच में मात दी और सेमी-फाइनल में अपनी जगह बनाई।

टूर्नामेंट जीतने के लिए सबसे मजबूत टीम का बाहर होना जरूरी : माइकल वॉन

माइकल वॉन ने ‘स्टिक टू क्रिकेट’ पॉडकास्ट पर कहा, ‘मैं आपको बताता हूँ कि इस टूर्नामेंट की सबसे बेवकूफ़ टीम कौन सी है? दक्षिण अफ्रीका। क्योंकि अगर साउथ अफ्रीका ने सुपर 8s में वेस्ट इंडीज़ को उन्हें हराने दिया होता, तो भारत टूर्नामेंट से बाहर हो गया होता। मैं बस इतना कह रहा हूं – अगर उन्होंने वेस्ट इंडीज़ को रास्ते से हटा दिया होता, तो जो ज़बरदस्त ताक़त (juggernaut) आगे बढ़ रही थी, वह वहीं रुक जाती।’

वॉन ने आगे कहा, ‘वह मैच जीतकर, उन्होंने इस विजय रथ को आगे बढ़ने दिया। इसके बाद भारत ने ज़िम्बाब्वे को हराया, फिर एक तरह के क्वार्टरफ़ाइनल में वेस्ट इंडीज़ को, और फिर इंग्लैंड को। दक्षिण अफ़्रीका को इसके बाद ज़िम्बाब्वे के साथ खेलना था, और उन्होंने उस मैच के लिए अपने तीन खिलाड़ियों को आराम भी दिया।’

पढ़ें :- ICC T20I Rankings : कप्तान सूर्या और संजू सैमसन को बिना खेले रैंकिंग में लगाई छलांग, भारतीयों का जलवा बरकरार

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...