Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Maharashtra News: ठाणे के अस्‍पताल में 24 घंटे में 18 लोगों की मौत, सीएम ने दिए जांच के आदेश

Maharashtra News: ठाणे के अस्‍पताल में 24 घंटे में 18 लोगों की मौत, सीएम ने दिए जांच के आदेश

By शिव मौर्या 
Updated Date

Maharashtra News: महाराष्ट्र के ठाणे के एक सरकारी अस्पताल में 24 घंटे में 18 मरीजों की मौत के बाद हड़कंप मच गया। मृतकों में 10 महिलाएं और आठ पुरुष शामिल हैं। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सख्ती दिखाते हुए जांच के आदेश दिए हैं। सरकार की तरफ से कहा गया है कि, लापरवाही मिली तो सख्‍त कार्रवाई की जाएगी। वहीं शरद पवार ने एक ट्वीट कर मौतों के लिए प्रशासन को जिम्‍मेदार ठहराया है।

पढ़ें :- Maharashtra News : पुणे एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के विमान की टग ट्रैक्टर से टक्कर, फ्लाइट में सवार थे 180 यात्री

निगमायुक्त अभिजीत बांगर ने बताया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पूरे मामले की जानकारी ली है और एक स्वतंत्र जांच समिति के गठन का आदेश दिया है। समिति की अध्यक्षता स्वास्थ्य सेवा आयुक्त करेंगे। समिति में कलेक्टर, निगम प्रमुख, स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक और सिविक सर्जन समेत अन्य शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि मृतकों में 10 महिलाएं और आठ पुरुष शामिल हैं। इनमें से छह ठाणे शहर, चार कल्याण, तीन शाहपुर, एक-एक भिवंडी, उल्हासनगर और गोवंडी (मुंबई) से हैं। एक मरीज की पहचान अभी नहीं हो पाई है। मृतकों में 12 की उम्र 50 वर्ष से अधिक थी। इनमें से कुछ पहले से ही क्रोनिक किडनी रोग, निमोनिया, हृदय रोग, दीर्घकालिक फेफड़े के रोग, केरोसिन विषाक्तता, सड़क दुर्घटना और अन्य बीमारियों का इलाज करा रहे थे।

Advertisement