Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Maharashtra News : नाबालिग लड़की के अपहरण, दुष्कर्म और हत्यारोपी ने की जेल में आत्महत्या, तौलिया से लगाई फांसी

Maharashtra News : नाबालिग लड़की के अपहरण, दुष्कर्म और हत्यारोपी ने की जेल में आत्महत्या, तौलिया से लगाई फांसी

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। महाराष्ट्र के कल्याण में नाबालिग लड़की (Minor girl) के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के आरोपी विशाल गवली (Accused Vishal Gawli) ने सुबह 3:30 बजे तलोजा जेल (Taloja Jail) में तौलिया से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जेजे अस्पताल (JJ Hospital) भेज दिया गया है। तलोजा जेल अधिकारी (Taloja Jail Officer) ने बताया कि आरोपी विशाल गवली (Vishal Gawli) साढ़े तीन महीने से तलोजा जेल (Taloja Jail) में बंद था।

पढ़ें :- वोट चोरी सिर्फ चुनावी धांधली नहीं, आपकी पहचान को खामोश करने और लोकतंत्र में भागीदारी से मिलने वाली गरिमा को नष्ट करने का है प्रयास: ​सीएम सिद्धारमैया

जानें क्या है मामला?

पुलिस ने बताया कि कल्याण कस्बे (Kalyan Town) में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी ने रविवार तड़के पड़ोसी नवी मुंबई के तलोजा सेंट्रल जेल में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। आरोपी विशाल गवली (35) सुबह करीब साढ़े तीन बजे जेल के शौचालय में लटका मिला। गवली शौचालय गया और कथित तौर पर एक तौलिया का इस्तेमाल कर फांसी लगा ली।

जेल अधिकारियों को शव मिला

खारघर पुलिस थाने (Kharghar Police Station) के एक अधिकारी ने बताया कि बाद में जेल अधिकारियों को शव मिला। स्थानीय पुलिस को तुरंत सूचित किया गया और पंचनामा किया गया। मौत के सही वजह का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पड़ोसी मुंबई के सरकारी जेजे अस्पताल भेजा गया है।

पढ़ें :- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा खारिज, थाईलैंड और कंबोडियो के बीच युद्ध जारी

12 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म और हत्या का आरोप

गवली पर दिसंबर 2024 में महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण इलाके में 12 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म और हत्या का आरोप है। इस घटना से इलाके में आक्रोश फैल गया था। लोगों ने अपराधियों के लिए त्वरित और कड़ी सजा की मांग की थी। अधिकारियों ने पहले बताया था कि बच्ची 24 दिसंबर को कोलसेवाड़ी इलाके से लापता हो गई थी और बाद में उसका शव ठाणे ग्रामीण पुलिस क्षेत्राधिकार के पडघा के बापगांव गांव में मिला था।

948 पन्नों का दाखिल किया था आरोपपत्र

कोलसेवाड़ी पुलिस (Kolsewadi Police) की ओर से की गई जांच में गवली और उसकी पत्नी साक्षी को फिरौती के लिए अपहरण, दुष्कर्म, हत्या, सबूतों को गायब करने का आरोपी बनाया गया। इसके अलावा दोनों को भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत अन्य अपराधों के आरोप में गिरफ्तार किया गया। कल्याण पुलिस (Kalyan Police) ने इस साल फरवरी में दंपति के खिलाफ 948 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया था।

 शव फेंकने में पत्नी ने की मदद 

पढ़ें :- ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जारी किया बॉम्बे जिमखाना का 150वां स्मारक डाक टिकट

पुलिस के एक बयान में पहले कहा गया था कि विशाल गवली ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी। साक्षी ने उसे बापगांव में शव को फेंकने में मदद की।

Advertisement