Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Maharashtra Politics: अब नही कोई बात खतरे की,अब सभी को सभी से खतरा…संजय राउत के इस ट्वीट के बाद बढ़ी सियासी हलचल

Maharashtra Politics: अब नही कोई बात खतरे की,अब सभी को सभी से खतरा…संजय राउत के इस ट्वीट के बाद बढ़ी सियासी हलचल

By शिव मौर्या 
Updated Date

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में ​सियासी खींचतान जारी है। एनकाथ शिंदे के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भी वहां पर सियासी हलचल जारी है। इस बीच शिवसेना नेता संजय राउत के एक ट्वीट ने वहां पर और ज्यादा सियासी पारा बढ़ा दिया है। उन्होंने उद्धव ठाकरे, प्रियंका गांधी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को टैग करते हुए ये ट्वीट किया है।

पढ़ें :- Delhi Liquor Scam : CBI मामले में मनीष सिसोदिया को कोर्ट से बड़ा झटका, 15 मई तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

उन्होंने लिखा है कि, अब नही कोई बात खतरे की,अब सभी को सभी से खतरा हैं..जौन एलिया।’ सबसे बड़ी बात ये है कि आखिरी संयज राउत ने इस ट्वीट में उद्धव ठाकरे, प्रियंका गांधी, सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम फडणवीस को क्यों टैग किया है। हालांकि, इसके कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

पढ़ें :- यूपी में 11 बजे तक 26.12 फीसदी मतदान,संभल में अव्वल तो बरेली में सबसे कम वोटिंग

कहा जा रहा है कि ​संजय राउत के इस ट्वीट के बाद शिवसेना भविष्य में कई और बड़े फैसले ले सकती है। यानी कि शिवसेना या तो भाजपा के साथ समझौता कर लेगी या फिर नए स्तर से अपनी शुरुआत करेगी। वहीं दूसरे संकेत की बात करें तो यह महा विकास अघाड़ी के भविष्य को लेकर भी हो सकता है।

Advertisement