Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Mahashivaratri 2025 Date : महाशिवरात्रि के दिन शिव भक्त उपवास रखते हैं ,  जानिए तिथि , मुहूर्त और महत्व

Mahashivaratri 2025 Date : महाशिवरात्रि के दिन शिव भक्त उपवास रखते हैं ,  जानिए तिथि , मुहूर्त और महत्व

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mahashivaratri 2025 Date : शिव भक्तों के लिए महाशिवरात्रि का दिन सबसे खास दिन होता है। यह शुभ दिन भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित है। शिव भक्त इस दिन पूरे उत्साह के साथ  उपवास रखते हैं और धूमधाम से शिवलिंग की पूजा अर्चना करते है। यह पर्व आध्यात्मिक विकास और भक्ति की रात्रि है। भक्तों का मानना है कि इस रात को हृदय की पवित्रता के साथ शिवभक्ति मनाने से आध्यात्मिक मुक्ति मिलती है। वर्ष 2025 में, महाशिवरात्रि का त्यौहार 26 फरवरी, 2025 को मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि का दिन आध्यात्मिक समागमों में से एक महा कुंभ मेले का अंतिम दिन होगा। भगवान शिव के भक्त इस त्यौहार का बेसब्री से इंतज़ार करते है।

पढ़ें :- Budh Nakshtra Gochar 2026 : ग्रहों के राजकुमार बुध देव का शतभिषा नक्षत्र में गोचर, इन राशियों के लिए शुभ साबित होगा

महाशिवरात्रि 2025 शुभ मुहूर्त
इस साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 26 फरवरी 2025 को सुबह 11 बजकर 08 मिनट से होगी। तिथि का समापन अगले दिन यानी 27 फरवरी 2025 को सुबह 08 बजकर 54 मिनट पर होगा। उदया तिथि के आधार पर 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा।

भगवान शिव प्रसन्न होते है
भगवान शिव ने अपने मस्तक पर चंद्र को धारण किया हुआ है दूध का संबंध चंद्र से होता है। महाशिवरात्रि के दिन दूध का दान जरुर करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते है और हर कार्य़ में सफलता, पैसा और सुख की प्राप्ति होती है।

दान
महाशिवरात्रि के दिन चीनी, दूध, या इससे बनी खीर का दान जरुर करना चाहिए। ऐसा करने से हर कार्य में सफलता प्राप्त होती है। इसके अलावा महाशिवरात्रि के दिन शनिदेव से संबंधित चीजों जैसे काले तिल को शिवलिंग पर चढ़ाने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है।

पढ़ें :- Papamochani Ekadashi 2026 : पापमोचनी एकादशी में भगवान विष्णु की पूजा आराधना का विधान है, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Advertisement