Mahashivratri 2026 : महाशिवरात्रि को शिव पूजा का महापर्व माना जाता है। शिवभक्त इस पावन दिन शिव भक्ति में सराबोर रहते है। सरल और भोले भाले शिव की कृपाने के लिए भक्तगण इस दिन को त्योहार की तरह मनाते है। इस दिन दान करने का खास महत्व होता है। मान्यता है कि जरूरतमंदों को दान देने से भोले बाबा प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते और समस्त प्रकार के ग्रह दोष दूर होते है।
पढ़ें :- Mahashivratri 2026 : अमृता फडणवीस का नया भक्ति गीत 'शंभू रे' रिलीज, पारंपरिक वेशभूषा और नृत्य ने जीता फैंस का दिल
महाशिवरात्रि दान
चावल का दान : महाशिवरात्रि के महापर्व के दिन चावल का दान करना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि चावल के दान से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है।
काली दाल : यदि आप पर शनि दोष है, तो ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन काली उड़द की दाल का दान करना आपके लिए बेहद लाभकारी हो सकता है।
सफेद वस्तुओं का दान : महाशिवरात्रि के दिन महादेव की कृपा प्राप्त करने के लिए सफेद रंग की चीजों का दान करना चाहिए, जैसे — सफेद वस्त्र, दूध, दही और फल।
पढ़ें :- Mahashivratri 2026 : महाशिवरात्रि पर औघड़दानी शिव की कृपा पाने के लिए करें ये महाउपाय, शिव साधना में पहने ये वस्त्र
घी और गुड़ : मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन मंदिर में दीपक जलाने के लिए घी का दान करने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है। वहीं गुड़ का दान करने से आत्मविश्वास बढ़ता है और सूर्य ग्रह मजबूत होता है।
श्रृंगार : मान्यता है कि इस दिन किसी महिला को श्रृंगार की वस्तुएं दान देना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन श्रृंगार का दान करने से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है।