Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. सावन स्पेशल: भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए करें राशि के अनुसार मंत्रो का जाप

सावन स्पेशल: भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए करें राशि के अनुसार मंत्रो का जाप

By आराधना शर्मा 
Updated Date

 उत्तर प्रदेश: आज से श्रावण मास का पावन महीना शुरू हो गया। आपको बता दें, श्रावण मास 25 जुलाई 2021 से आरम्भ होकर 22 अगस्त 2021 तक रहेगा। पुरानो में लिखा है कि इस पूरा महीना भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती धरती पर भ्रमण करतें हैं। और भोलेनाथ हर भक्त की म करेंनोकामना पूरी करतें हैं और अपने बच्चे की तरह हर भक्त का ख्याल रखते हैं।

पढ़ें :- Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन घर ले आएं ये चीजें, मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा

इस पावन महीने में भक्त लंबी कांवर यात्रा कर भोलेनाथ पर जल अर्पण करते हैं तो वहीं कुछ भक्त भोले को प्रसन्न करने के लिए मंत्र जाप करतें हैं महादेव की कृपा पाने कोशिश करतें हैं। आज हम आपको बताते हैं कि इन मंत्रों का जाप करें जिन्हे जपने से भोलेनाथ की कृपा आसानी से पा सकतें हैं।

ऐसे शुरू करें महादेव के मंत्रो का जाप

भगवान महादेव और माता पार्वती को प्रसन्न करने के लिए सुबहा स्नान ध्यान करने के बाद शिवलिंग की गंगा जल और बेलपत्र अर्पित करें, साथ ही साथ शमी पत्र, फल-फूल, धतूरा भोलेनाथ की यथा संभव पूजा करें। इसके बाद आसान पर बैठ तुलसी की माला से भोले के मंत्रो का जाप करें। इतना ही ये यार रखें कि जाप के दौरान गौमुखी का भी इस्तेमाल करें।

अपनी राशि के अनुसार इन मंत्रो का करें जाप 

मेष राशि का शिव मंत्र –  ‘ नम: शिवाय‘ मंत्र का जप करें।

पढ़ें :- Shukra Asta 2024:  विवाह के कारक ग्रह शुक्र हुए अस्त, नहीं होंगे शुभ काम

वृष राशि का शिव मंत्र –  वृष राशि के जातक ‘ नागेश्वराय नमः‘ का जप करें।

मिथुन राशि का शिव मंत्र-  नम: शिवाय कालं महाकाल कालं कृपालं नम:’ मंत्र का जप करें।

कर्क राशि का शिव मंत्र-   चंद्रमौलेश्वर नम:’ मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि का शिव मंत्र –   ‘नम: शिवाय कालं महाकाल कालं कृपालं  नम:’ मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि का शिव मंत्र-    ‘ नमो शिवाय कालं नम:’ मंत्र का जप करें।

पढ़ें :- 01 मई 2024 का राशिफलः बुधवार के दिन जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

वृश्चिक राशि का शिव मंत्र-  ‘ हौम  जूँ स:’ मंत्र का जप विशेष रूप से करें।

धनु राशि का शिव मंत्र –  ‘नमो शिवाय गुरु देवाय नम:’ मंत्र का जप करें।

मकर राशि का शिव मंत्र –  ‘ हौम जूँ स:’ मंत्र का जप करें।

कुंभ राशि का शिव मंत्र-  हौम  जूँ स:’ मंत्र का जप करें।

मीन राशि का शिव मंत्र – ‘नमो शिवाय गुरु देवाय नम:’ मंत्र का जप करें।

पढ़ें :- 30 अप्रैल 2024 का राशिफलः मंगलवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?
Advertisement