नई दिल्ली। भारत के पूर्व महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी गाड़ियों और बाइकों के काफी शौकिन हैं। उन्होंने इसी कड़ी में अपनी नई गाड़ी विंटेज लैंड रोवर को भी सूची में शामिल किया है। दिलचस्प बात यह है कि धोनी न केवल अपनी ऑन-फील्ड उपलब्धियों के लिए जाने जाते हैं, बल्कि वह अपने अद्भुत कार और बाइक संग्रह के लिए भी प्रसिद्ध हैं। पिछले महीने बिग बॉय टॉयज द्वारा आयोजित एक नीलामी में भाग लेने के बाद, एमएस धोनी ने हाल ही में अपने प्रभावशाली गैरेज में एक विंटेज लैंड रोवर 3 जोड़ा।
पढ़ें :- बॉलर के प्राइवेट पार्ट पर जाकर लगी गेंद; पिच पर ही तोड़ दिया दम
धोनी सबसे अद्भुत कारों और बाइकों के मालिक हैं। उनके गैरेज में ऑडी क्यू7, मर्सिडीज-बेंज जीएलई और जीप ग्रैंड चेरोकी ट्रैकहॉक जैसी गाड़ियां हैं, यामाहा आरडी 350, कॉन्फेडरेट हेलकैट एक्स 32, बीएसए गोल्डस्टार, हार्ले-डेविडसन फैटबॉय, कावासाकी निंजा जैसी बाइक भी मौजूद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वोक्सवैगन बीटल की नीलामी 1 रुपये से शुरू हुई और 25 लाख रुपये तक चली।
MS Dhoni adds vintage Land Rover 3 to his impressive car collection
his love for bikes & cars >>>>> pic.twitter.com/ojw6MOz0Aq — DIPTI MSDIAN (@Diptiranjan_7) January 18, 2022
पढ़ें :- स्कॉटलैंड की टीम पहली बार खेलेगी महिला टी20 वर्ल्ड कप; श्रीलंका ने UAE को हराकर किया क्वालिफाई
हालांकि, धोनी के वाहन और अन्य कारों की अंतिम बिक्री मूल्य की घोषणा अभी नहीं की गई है। मंगलवार को धोनी को लैंड रोवर दिया गया है। मॉडल काफी अनोखा है और यूनाइटेड किंगडम में लैंड रोवर द्वारा निर्मित किया गया था। एसयूवी में 4X4 ट्रांसफर केस है और इसमें 2.3 लीटर पेट्रोल इंजन लगा है जो चार-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा है।