Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Mahoba News: हैवान पिता ने अपनी ही बेटी को बंधक बनाकर कई दिनों तक किया दुष्कर्म

Mahoba News: हैवान पिता ने अपनी ही बेटी को बंधक बनाकर कई दिनों तक किया दुष्कर्म

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा में हैवान पिता ने अपनी ही बेटी को हवस ( father raped his daughter) का शिकार बना डाला। बेटी किसी तरह से अपने पिता के चंगुल से निकलकर मामा के पास पहुंची। उसने अपने मामा सारी आपबीती सुनाई जिसे सुनकर उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पढ़ें :- लखनऊ नगर निगम ने हाईकोर्ट में जीती सहारा शहर की कानूनी लड़ाई , अब 170 एकड़ जमीन निगम के कब्जे में

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महोबकंठ थाना क्षेत्र में रहने वाली 18 वर्षीय युवती के साथ उसके पिता ने कई दिनों तक दुष्कर्म ( father raped his daughter) किया। आरोपी ने न केवल अपनी बेटी बल्कि पत्नी को भी घर में बंधक बना रखा था।

मामले का खुलासा तब हुआ जब मध्यप्रदेश के जनपद महोबा के थाना हरपालपुर अंतर्गत एक गांव में रहने वाले पीड़िता के मामा को इस घटना की जानकारी मिली। पीड़िता के मामा ने बताया कि जब वह अन्य परिजनों के साथ अपनी बहन और भांजी की मदद के लिए पहुंचे, तो आरोपी ने उन पर हमला कर दिया।

आरोपी ने उनकी बाइक को लाठी-डंडों से क्षतिग्रस्त कर दिया और सभी के साथ मारपीट की। पीड़िता के मामा की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। महोबकंठ थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। आरोपी पर बीएनएस की धारा 64(2)(f), 115(2), 352, 351(2), 324(4) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि पीड़िता और उसकी मां को सुरक्षा प्रदान की जाएगी और दोषी को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

पढ़ें :- लखनऊ विश्वविद्यालय में पान मसाला व मादक पदार्थ का सेवन बैन, पकड़े गए तो 500 रुपये जुर्माना, तीन बार से अधिक पकड़े जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई
Advertisement