Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव, बोले- इलेक्टोरल बॉन्ड में हम लोगों ने देखा है कैसे लोगों को डरा धमका के चंदा वसूला गया?

अखिलेश यादव, बोले- इलेक्टोरल बॉन्ड में हम लोगों ने देखा है कैसे लोगों को डरा धमका के चंदा वसूला गया?

By संतोष सिंह 
Updated Date

मैनपुरी। मैनपुरी लोकसभा सीट (Mainpuri Lok Sabha Seat) से समाजवादी पार्टी  प्रत्याशी सांसद डिंपल यादव (Samajwadi Party candidate MP Dimple Yadav) नामांकन दाखिल करने से पूर्व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (SP national president Akhilesh Yadav) ने परिवार के साथ सैफई में आयोजित हवन यज्ञ में भाग लिया।

पढ़ें :- दिल्ली सरकार ने होली को ड्राई डे लिस्ट से हटाया , AAP का तीखा हमला, कहा - बीजेपी के असली संस्कार सामने आए, ये ना सनातनी, ना देश भक्त…

इसके बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए श्री यादव ने केंद्र की मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड में हम लोगों ने देखा है कैसे लोगों को डरा धमका के चंदा वसूला गया? उसका परिणाम यह हुआ है कि भ्रष्टाचार तो बढ़ा ही, महंगाई भी बढ़ी है।

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) पर बात करते हुए कहा कि यह एक लंबी लड़ाई है, PDA ही जीतेगा, PDA ही NDA को हराएगा। श्री यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली की सरकार बनवाई, प्रदेश में भी 2 बार सरकार चलाने का मौका दिया। कम से कम सरकार को बताना चाहिए कि उपलब्धियां क्या है? इनके प्रत्याशी का चेहरा होर्डिंग से गायब है।

Advertisement