Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बड़ा हादसा टला: लैंडिंग के दौरान फटा इंडिगो की फ्लाइट का टायर, बाल-बाल बचे यात्री

बड़ा हादसा टला: लैंडिंग के दौरान फटा इंडिगो की फ्लाइट का टायर, बाल-बाल बचे यात्री

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कर्नाटक के हुबली जिले में सोमवार (14 जून) शाम बड़ा हादसा होने से बच गया। दरअसल, यहां लैंडिंग के दौरान इंडिगो की फ्लाइट का टायर फट गया। इसके बाद हड़कंप मच गया। हालांकि, इस घटना में किसी भी तरह जान—माल के नुकसान होने की खबर नहीं है।

पढ़ें :- कांग्रेस और इंडी अघाड़ी का एक ही एजेंडा है- सरकार बनाओ, नोट कमाओ...महाराष्ट्र में बोले PM मोदी

बताया जा रहा है कि इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई-7979 केरल के कन्नूर से कर्नाटक के हुबली आई थी। हुबली में लैंडिंग के दौरान विमान का टायर अचानक फट गया। उस दौरान पायलट ने हालात पर काबू पा लिया, जिससे किसी भी मुसाफिर और क्रू मेंबर को नुकसान नहीं हुआ।

 

Advertisement