LPG Gas Booking Time : रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर अब आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। अगर आप दिन में कभी भी फोन उठाकर गैस बुक कर लेते थे, तो अब ऐसा नहीं हो पाएगा। गैस एजेंसियों ने बुकिंग के लिए एक खास टाइम-टेबल लागू किया है, जिसका पालन न करने पर आपकी बुकिंग स्वीकार नहीं की जाएगी।
पढ़ें :- Video- रशिया टीवी पत्रकार पर रिपोर्टिंग के दौरान हमले से भड़का रूस, इजरायल को लगाई लताड़, कहा- दोबारा न हो ऐसी घटना
घड़ी देखकर बुक होगी गैस
नए नियमों के मुताबिक, बुकिंग की खिड़की अब पूरे 24 घंटे नहीं खुलेगी। अगर आप सिलेंडर बुक करना चाहते हैं, तो आपको सुबह 5 बजे से 7 बजे के बीच या फिर रात 8 बजे से 12 बजे के बीच ही कॉल या मैसेज करना होगा। खास बात यह है कि सुबह 7 बजे से लेकर रात 8 बजे तक (लगभग 13 घंटे) बुकिंग की सुविधा पूरी तरह बंद रहेगी। इसलिए अब गैस खत्म होने से पहले सही समय पर अलार्म लगाना एक समझदारी भरा कदम होगा।
25 दिन का अनिवार्य अंतराल
समय के साथ-साथ एक और महत्वपूर्ण नियम यह है कि आप अपनी मर्जी से जब चाहें तब सिलेंडर बुक नहीं कर पाएंगे। अब बुकिंग तभी स्वीकार की जाएगी जब आपके पिछले सिलेंडर की डिलीवरी को कम से कम 25 दिन बीत चुके हों। यदि आप इस अवधि से पहले बुकिंग करने की कोशिश करते हैं, तो सिस्टम इसे रिजेक्ट कर देगा।
पढ़ें :- Diesel Price Hike : पेट्रोल के बाद अब इंडस्ट्रियल डीजल हुआ महंगा, एक साथ 22 रुपये का भारी इजाफा, जानें ताजा भाव
व्हाट्सऐप और एसएमएस से बुकिंग हुई आसान
विभिन्न कंपनियों ने डिजिटल माध्यमों से बुकिंग को काफी सरल बना दिया है। भारत गैस के ग्राहक 1800224344 पर व्हाट्सऐप के जरिए ‘Hi’ भेजकर सिलेंडर मंगवा सकते हैं। इसी तरह, इन्डेन गैस के लिए 75888-88824 पर ‘REFILL’ लिखकर और HP गैस के लिए 92222-01122 पर ‘Book’ लिखकर मैसेज करना होगा।
अगर आप सामान्य SMS का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो भारत गैस के लिए 77150-12345 और इन्डेन के लिए 77189-55555 पर अपना संदेश भेजकर कन्फर्मेशन प्राप्त कर सकते हैं।
बिना इंटरनेट के सिर्फ एक मिस्ड कॉल से काम खत्म
जिन लोगों के पास इंटरनेट नहीं है या जो व्हाट्सऐप इस्तेमाल नहीं करना चाहते, उनके लिए मिस्ड कॉल की सुविधा भी मौजूद है। भारत गैस के लिए 77180-12345, इन्डेन के लिए 84549-55555 और HP गैस के लिए 949360-22222 पर केवल एक कॉल देकर आप अपनी बुकिंग दर्ज करा सकते हैं।
पढ़ें :- रविवार को नहाय खाय के साथ शुरू होगा महापर्व छठ, बुधवार को उषा अर्घ्य के साथ होगा पारण
समस्या होने पर कहाँ करें शिकायत?
अगर आपको सिलेंडर मिलने में परेशानी हो रही है या कोई अन्य शिकायत है, तो आप टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों का सहारा ले सकते हैं। इन्डेन और HP गैस के लिए 18002333555 और भारत गैस के ग्राहकों के लिए 1800224344 नंबर जारी किया गया है।