क्या आप भी घर पर कुल्फी नहीं बना पाते ? अगर ऐसा है तो आज मैं आपके लिए लाई हूँ ये सुपर रेसीपी जिसे देखकर आप जरूर कुल्फी बनाने में सफल हो जाएंगी। इसका मलाईदार टेक्सचर और ठंडक देने वाला स्वाद हर किसी को खूब भाता है। इसे अलग-अलग फ्लेवर्स में बनाया जा सकता है, लेकिन बादाम-पिस्ता कुल्फी की बात ही कुछ और है। बाजार वाली कुल्फी से कहीं ज्यादा स्वादिष्ट और हेल्दी होगी।
पढ़ें :- Hot parathas in winter : सर्दियों के मौसम में गरमागरम पराठे सेहत को देते हैं उड़ान , पाचन दुरुस्त रखते हैं
सामग्री :
1 – दूध- 1 लीटर (फुल क्रीम)
2 – खोया- 1/2 कप (100 ग्राम)
3 – चीनी- 1/2 कप (या स्वादानुसार)
पढ़ें :- Vegetable Soup : सर्दियों में गरमागरम और पौष्टिक सूप त्वचा और आंखों के लिए बेहद फायदेमंद
4 – बादाम- 1/4 कप (बारीक कटे हुए)
5 – पिस्ता- 1/4 कप (बारीक कटे हुए)
6 – इलायची पाउडर- 1/2 छोटी चम्मच
7 – काजू- 2 बड़े चम्मच (बारीक कटे हुए)
8 – केसर- 1 चुटकी (दूध में भिगोकर)
पढ़ें :- Jaggery in winter : सर्दियों में गुड़ के हैं कई फायदे , जानें सेवन का सही तरीका
विधि :
– सबसे पहले एक भारी तले वाली कड़ाही में दूध को उबालने के लिए रखें।
– जब दूध उबलने लगे, तो आंच को मध्यम कर दें और लगातार चलाते रहें ताकि दूध न जले।
–दूध को तब तक पकाएं जब तक यह लगभग आधा न हो जाए। इसमें 30-40 मिनट तक का समय लग सकता है।
–अब इसमें खोया डालें और अच्छी तरह मिलाएं ताकि कोई गांठ न रह जाए।
– इसके बाद इस गाढ़े दूध में चीनी डालें और अच्छी तरह मिलाएं। फिर इलायची पाउडर और भीगे हुए केसर को मिलाएं।
पढ़ें :- Winter Green-Leaf Parathas : सर्दियों में हरे पत्ते के पराठे ताकत की सच्ची गारंटी , भरपूर मात्रा में विटामिन और एनर्जी होती है
– अब इसमें बारीक कटे बादाम, पिस्ता और काजू डालें। कुछ को गार्निशिंग के लिए अलग रख लें।
–इसके बाद मिक्सचर को 5-7 मिनट तक पकाएं और फिर आंच बंद कर दें और ठंडा होने दें।
– अब कुल्फी मोल्ड्स या छोटे कप में इसे डालें और ऊपर से बचे हुए बादाम-पिस्ता से गार्निश करें।
– मोल्ड्स को फ्रीजर में 6-8 घंटे के लिए रख दें।
– जब कुल्फी जम जाए, तो मोल्ड्स को गुनगुने पानी में 10-20 सेकंड डुबोकर निकालें और प्लेट में उल्टा करके सर्व करें।