गर्मियों के मौसम में ठंडा पीने की बहुत अधिक इच्छा होती है चाहे वो शरबत हो , लस्सी या फिर और ड्रिंक..आज हम आपके लिए घर में मोजिटो बनाने का तरीका लेकर आये है।
पढ़ें :- Gold-Silver Rate : सहालग से पहले सोना-चांदी खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, सोना में 1500 और चांदी के भाव में 8000 रुपये से अधिक गिरावट
आमतौर पर यह ड्रिंक होटलो और रेस्टोरेंटो में खूब मंहगी मिलती है लेकिन आप इस मॉकटेल को असानी से घर में बना सकते है। शेफ संजीव कुमार इसकी रेसिपी लेकर आये। तो चलिए जानते है फेमस शेफ संजीव कपूर की यह रेसिपी।
Summers mein enjoy karey #HealthySips of ‘Amla Mojito’, jo hai refreshing aur nutritious!
https://t.co/NrhooyiXqZ#SanjeevKapoor #SanjeevKapoorKhazana #AmlaMojito #healthysips #healthydrinks #refreshingtwist #summersips #nutrientrich pic.twitter.com/fa04qBaS4D — Sanjeev Kapoor (@SanjeevKapoor) May 18, 2024
पढ़ें :- राका में अल्लू अर्जुन का लुक देख शाहरुख खान ने दिया बड़ा बयान, डायरेक्टर एटली ने फिल्म को बताया फिल्म को अपना ही हिस्सा
आंवला मोजिटो बनाने के लिए सामग्री
5-6 आंवला
½ कप चीनी
नमक स्वाद अनुसार
¼ छोटा चम्मच ब्लैक स्लैट
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
½ छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
½ छोटा चम्मच काला नमक
रिमिंग के लिए नींबू का टुकड़ा
सजावट के लिए नींबू के टुकड़े
आवश्यकतानुसार बर्फ के टुकड़े
पीने का सोडा आवश्यकतानुसार
सजावट के लिए पुदीने की टहनी
आंवला मोजिटो बनाने का तरीका
4 आंवले मोटे-मोटे काट लीजिए और बाकी 2 आंवले बारीक काट लीजिए। 1 कप पानी गर्म करें और इसमें मोटा कटा हुआ आंवला डालें और 2-3 मिनट तक पकाएं। बर्फ के ठंडे पानी में छान लें और एक तरफ रख दें।
उसी पैन में बारीक कटा हुआ आंवला डालें, चीनी, नमक डालें और चीनी घुलने तक पकाएं और पूरी तरह से ठंडा होने दें। उबले हुए आंवले को ब्लेंडर जार में डालें, ¼ कप पानी डालें और बारीक पेस्ट बना लें।
पढ़ें :- बारामती सीट पर सुनेत्रा पवार का निर्विरोध चुनाव जीतना तय, कांग्रेस उम्मीदवार ने अपना नामांकन लिया वापस
एक प्लेट में लाल मिर्च पाउडर लें, उसमें भुना जीरा पाउडर, काला नमक और नमक डालें। अच्छी तरह से मलाएं।गिलास को नींबू के टुकड़े से घेरें और गिलास को तैयार मसाले के मिश्रण में डुबोएं।आंवले के पेस्ट को एक बाउल में छान लें।
सर्विंग गिलास में छना हुआ आँवला का रस डालें, बर्फ के टुकड़े, नींबू के टुकड़े, पुदीने की टहनी, आँवला चीनी की चाशनी डालें और अंत में ऊपर से पीने का सोडा डालें। इसे आंवले और पुदीने से सजाएं। औऱ आनंद लें।