Mini Suji Uttapam Recipe: ब्रेकफास्ट में उत्पम बेहतरीन ऑप्शन होता है। खाने में टेस्टी होने के साथ साथ हेल्दी भी होता है। आज हम आपको जिस उत्पम की रेसिपी बताने जा रहे हैं इसमें न तोसअधिक समय लगेगा न ही झंझट। आमतौर पर उत्तपम बनाने में दाल और चावल को भिगोना और पीसने का झंझट होता हैष आपको इसकी जरुरत नहीं पड़ेगी। सिर्फ सूजी से का उत्तपम बहुत कम समय और मेहनत में झटपट बनकर तैयार हो जाता है। तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी।
पढ़ें :- भाजपा कार्यकर्ताओं ने बठिंडा एसएसपी के पास दर्ज कराई शिकायत, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने आरएसएस को बताया था सांप
सूजी का उत्तपम बनाने के लिए जरुरी सामान
1 कप रवा (सूजी)
½ कप दही
½ चम्मच बेकिंग सोडा
1 बारीक कटी हुई शिमला मिर्च
1 बारीक कटी हुई गाजर
1 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
नमक स्वादानुसार
सेंकने के लिए 3-4 चम्मच तेल
सूजी का उत्तपम बनाने का तरीका
सूजी का उत्तपम बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बोल में रवा, दही, नमक और जरूरत अनुसार पानी डालकर गाढ़ा घोल बना लें। अब इसे 15 मिनट के लिए ढक कर रख दें। कटी हुई सब्जियों को रवा के घोल में मिला दीजिए। इलमें थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिला दीजिए।
पढ़ें :- ऑस्ट्रिया के चांसलर स्टॉकर करेंगे चार- दिवसीय भारत का दौरा, पीएम मोदी के साथ लंच कर व्यापार और निवेश को करेंगे मजबूत
अगर घोल गाढ़ा है तो पानी मिलाकर ठीक कर लीजिए। अब एक पैन को गर्म करिए। पैन पर थोड़ा सा तेल लगाकर रवा के घोल से छोटे छोटे उत्तपम फैलाइए। उत्तपम के हर तरफ थोड़ा सा तेल लगाकर दोनों तरफ से गोल्डन होने तक सेंक लीजिए। मिनी रवा उत्तपम तैयार है। गर्मागर्म उत्तपम को सॉस या चटनी के साथ सर्व करें।