आप जब भी रेस्टोरेंट में जाते हैं तो स्टार्टर में सबसे पहले चिली पनीर को ही पसंद करते हैं । उसका चटपटा स्वाद, पनीर की क्रिस्पी परत और सॉस का परफेक्ट बैलेंस बस दिल खुश हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं की घर पर चिली पनीर कैसे बनाया जाता है। अगर नही तो आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताएँगे।
पढ़ें :- Hot parathas in winter : सर्दियों के मौसम में गरमागरम पराठे सेहत को देते हैं उड़ान , पाचन दुरुस्त रखते हैं
बनाने की सामाग्री
– पनीर: 250 ग्राम (चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ)
– मैदा: 2 बड़े चम्मच
– कॉर्नफ्लोर: 2 बड़े चम्मच
पढ़ें :- Vegetable Soup : सर्दियों में गरमागरम और पौष्टिक सूप त्वचा और आंखों के लिए बेहद फायदेमंद
-नमक: 1/2 छोटा चम्मच
-काली मिर्च पाउडर: 1/4 छोटा चम्मच
-पानी: आवश्यकतानुसार (घोल बनाने के लिए)
तेल: तलने के लिए
-तेल: 2 बड़े चम्मच
पढ़ें :- Jaggery in winter : सर्दियों में गुड़ के हैं कई फायदे , जानें सेवन का सही तरीका
-लहसुन: 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा हुआ)
-अदरक: 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा हुआ)
-हरी मिर्च: 2-3 (बारीक कटी हुई)
-प्याज: 1 (चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ, परतें अलग की हुई)
-शिमला मिर्च: 1 (चौकोर टुकड़ों में कटी हुई)
-सोया सॉस: 2 बड़े चम्मच
पढ़ें :- Winter Green-Leaf Parathas : सर्दियों में हरे पत्ते के पराठे ताकत की सच्ची गारंटी , भरपूर मात्रा में विटामिन और एनर्जी होती है
-रेड चिली सॉस: 1 बड़ा चम्मच (आप अपनी पसंद के अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं)
-टोमैटो केचप: 1 बड़ा चम्मच
-विनेगर (सिरका): 1 छोटा चम्मच
-नमक: स्वादानुसार (याद रखें, सॉस में भी नमक होता है)
-काली मिर्च पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच
-कॉर्नफ्लोर का घोल (स्लरी): 1 बड़ा चम्मच कॉर्नफ्लोर को 2 बड़े चम्मच पानी में घोल लें
हरा प्याज: गार्निशिंग के लिए
पढ़ें :- दुर्गा पूजा के प्रसाद से रेबीज का खतरा! यूपी के गांव में मचा हड़कंप, 450 लोगों को लगा एंटी रेबीज टीका
बनाने की विधि
1` एक बड़े बाउल में मैदा, कॉर्नफ्लोर, नमक और काली मिर्च पाउडर मिलाएं।
2 इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर एक गाढ़ा घोल बना लें। इस बात का ध्यान रखें कि घोल में गाँठें न पड़ें।
3 अब पनीर के टुकड़ों को इस घोल में अच्छी तरह से लपेट लें।
4 एक कड़ाही में तेल गरम करें। तेल गरम हो जाए, तो पनीर के टुकड़ों को धीरे-धीरे डालें।
5 इन्हें सुनहरा और हल्का कुरकुरा होने तक तलें। पनीर को बहुत ज्यादा न तलें, वरना वह टाइट हो सकता है।
6 तले हुए पनीर को किचन टॉवल पर निकाल लें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए।
7 उसी कड़ाही में से अतिरिक्त तेल निकाल दें, सिर्फ 2 चम्मच तेल छोड़ दें।
8 गरम तेल में बारीक कटा हुआ लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड के लिए भूनें।
9 अब इसमें चौकोर कटे हुए प्याज और शिमला मिर्च डालें। इन्हें तेज आंच पर सिर्फ 2-3 मिनट के लिए भूनें। सब्जियों में हल्का क्रंच रहना चाहिए।
10 आंच धीमी करें और सोया सॉस, रेड चिली सॉस, टोमैटो केचप और सिरका डालें। सब कुछ अच्छी तरह से मिलाएं।
11ब नमक और काली मिर्च पाउडर डालें। ध्यान रखें कि सॉस में भी नमक होता है, इसलिए नमक थोड़ा कम ही डालें।
12 अब तैयार किया हुआ कॉर्नफ्लोर का घोल सॉस में मिलाएं। इसे लगातार चलाते रहें ताकि गाँठें न पड़ें।
13 सॉस के गाढ़ा होने तक पकाएं। अगर आप ग्रेवी वाला चिली पनीर चाहते हैं, तो थोड़ा गरम पानी मिला सकते हैं।
14 जब सॉस गाढ़ा हो जाए, तो तले हुए पनीर के टुकड़े डालें।
15 पनीर को सॉस के साथ अच्छी तरह से टॉस करें, ताकि हर टुकड़े पर सॉस की एक अच्छी कोटिंग हो जाए।
16 इसे एक मिनट के लिए पकाएं और फिर गैस बंद कर दें।