Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Coock Tips: इडली-डोसा के साथ इस नए तरीके से बनाएँ टमाटर की चटनी ,बेहद लाजवाब लगती ऐसे करे ट्राई

Coock Tips: इडली-डोसा के साथ इस नए तरीके से बनाएँ टमाटर की चटनी ,बेहद लाजवाब लगती ऐसे करे ट्राई

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

ब्रेकफ़ास्ट के लिए कुछ ऐसी चीज़ें होती हैं जो लोगों की पसंद बन जाते हैं । आज हम बात कर रहे हैं इडली और डोसा की जिसे ब्रेकफास्ट के लिए काफी पसंद किया जाता  हैं। ये बनाने में भी आसान होते हैं और इनका स्वाद भी काफी लाजवाब होता है। इनके साथ टमाटर की स्पेशल चटनी खूब अच्छी लगती है । इस चटनी का स्वाद काफी अच्छा होता है और इसे बनाना भी काफी आसान होता है। आइए जानें इस टमाटर की चटनी बनाने की स्टेप-बाई-स्टेप रेसिपी।

पढ़ें :- विटामिन C ज्यादा लेना पड़ सकता है भारी, किडनी स्टोन से लेकर आयरन ओवरलोड तक का खतरा

कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री

 

बनाने का तरीका

पढ़ें :- धरती पर महाविनाश हुआ तो इंसानों को भूख से बचाएगा ये सीक्रेट तिजोरी, भारत ने भी जमा किए खास बीज

1 सबसे पहले टमाटर को धुलकर छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें।

2 अब प्याज, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च को भी छोटे टुकड़ों में काट लें।

3 फिर  एक कड़ाही में तेल गर्म करें। तेल गर्म होने के बाद उसमें राई, जीरा, उड़द दाल और चना दाल डालें।

4- जब दाल हल्की सुनहरी हो जाए, तो हींग और करी पत्ता डालें।

5- इसके बाद  कटा हुआ प्याज, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर हल्का भूनें।

पढ़ें :- Kota: मिड-डे मील के 650 टन गेहूं-चावल को बेच दिया? आशुतोष रांका ने 'मदन दिलावर एंड कंपनी' को घेरा

5- जब प्याज हल्का ट्रांसपेरेंट हो जाए, तो इसमें कटे हुए टमाटर डालें।

6- फिर हल्दी और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं

7 – अब स्लो आंच पर टमाटर को नरम होने तक पकाएं।

8 – अगर चटनी में थोड़ा मीठापन चाहिए, तो इसमें चुटकी भर गुड़ या चीनी डाल  सकते हैं।

9 -जब टमाटर पूरी तरह पक जाएं और ग्रेवी थोड़ी गाढ़ी हो जाए, तो गैस बंद कर दें।

10-मिक्सचर को ठंडा होने दें और फिर इसे मिक्सर में पीस लें।

पढ़ें :- Retail Inflation : खुदरा महंगाई दो साल के उच्चतम स्तर पर पहुंची, कांग्रेस बोली- देखें 'महंगाई मैन' मोदी का रिपोर्ट कार्ड

11- चटनी को बारीक या थोड़ा ग्रेनी अपनी मर्जी के हिसाब से बना सकते हैं।

12 -पीसने के बाद चटनी को एक बाउल में निकालें और ऊपर से ताजा धनिया पत्ती से गार्निश करें।

13 -गर्म इडली, डोसा या वड़ा के साथ खाएं।

 

 

 

 

पढ़ें :- खुदरा महंगाई दो साल के उच्चतम स्तर पर, अक्टूबर में 6 प्रतिशत पार, RBI की अपर लिमिट किया क्रॉस
Advertisement