Makhana Raita Recipe: रायता न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। अब तक आपने बूंंदी, खीरे या फिर लौकी का ही रायता खाया और बनाया होगा। आज हम आपके लिए सुपर डुपर हेल्दी मखाने का रायता बनाने की रेसिपी लेकर आएं है। यह खाने में टेस्टी होने के साथ साथ हेल्दी भी होता है। खाने को जल्दी पचाने में मदद करता है, पेट के तमाम समस्याओं को भी ठीक करता है।
पढ़ें :- UP IAS Posting : यूपी में 21 आईएएस अफसरों की अलग-अलग जिलों में तैनाती, देखें लिस्ट
मखाने का रायता बनाने के लिए इन चीजों की जरुरत होगी
1 कप दही
2 कप मखाने
1 छोटा चम्मच रायता मसाला
लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार
1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला
1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला –
1 छोटा चम्मच देसी घी
1 बड़ा चम्मच फ्रेश कटा हरा धनिया कटा
नमक स्वादानुसार
मखाने का रायता बनाने का ये है आसान सा तरीका
मखाने का रायता बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में घी डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म कर लें। घी गर्म होने पर उसमें मखाने डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें। इसके बाद गैस बंद करके मखानों को एक प्लेट में निकालकर अलग रख दें।
जब मखाने ठंडे हो जाएं तो उन्हें मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लें। अब एक बर्तन में दही डालकर अच्छी तरह फेंट लें। अब दही में रायता मसाला, चाट मसाला, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार
इसके बाद दही में पहले से दरदरे पिसे हुए मखाने डाल दें। अगर आपको रायता गाढ़ा लग रहा है तो उसमें जरूरत के अनुसार पानी मिलाकर थोड़ा पतला कर सकते हैं। आपका टेस्टी मखाने का रायता बनकर तैयार है। इसे परोसने से पहले हरा धनिया पत्ती डालकर गार्निश करें।