Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. Malati Flower Benefits : मालती के पौधे के आयुर्वेदिक लाभ हैं ,घर-आंगन भी  महकाएं  रहते हैं

Malati Flower Benefits : मालती के पौधे के आयुर्वेदिक लाभ हैं ,घर-आंगन भी  महकाएं  रहते हैं

By अनूप कुमार 
Updated Date

Malati Flower Benefits : फूल देखने में सुंदर लगते है। आस -पास वातावरण मोहक बना देते है। फूलों की खुशबू से घर आंगन महक उठते है। फूलों की क्यारियां जीवन को उल्लास देती है। कई फूल अपने विशेष गुणों के कारण आयुर्वेदिक लाभ देते है। मालती के फूल आकर्षित करते है।मालती के पौधे को लोग अपने घरों के गेट पर सुंदरता के लिए लगाते हैं जो कई मंजिल ऊंचाई तक चली जाती हैं।ये रंग बदलने वाला फूल है। पहले दिन सूर्योदय जब इसके फूल खिलते हैं तो ये सफ़ेद रंग के होते हैं। दूसरे दिन वही फूल गुलाबी रंग में बदल जाते हैं और तीसरे दिन गाढ़े लाल रंग में।

पढ़ें :- Weight Loss Tips: कम करना हो वजन या इम्‍यूनिटी करनी है बूस्ट, ऐसे इस्तेमाल करें नारियल का तेल

फूलों का यह रंग बदलना ज्यादा से ज्यादा परागण (Pollination) के लिए विभिन्न प्रकार के कीटों को अपनी ओर आकर्षित करने की रणनीति होती है। वैसे तो गर्मियों के मौसम में बहुत से पौधे फूल नहीं देते, मगर ये बेल फूलों से भरी होती है।

सफेद रंग के छोटे फल भी लगते हैं
मालती का पौधा बड़ा होने पर आसपास सहारा पकड़कर तेजी से ऊपर बढ़ता है और कुछ ही दिनों में फैलकर छा जाता है। गर्मियों में यह घनी छाया देते हैं और घर को तेज धूप से भी बचाते हैं। इसमें सफेद रंग के छोटे फल भी लगते हैं जो बाद में भूरे रंग के हो जाते हैं।

मालती के पौधे के आयुर्वेदिक फायदे
इसके काढ़े से सर्दी और खांसी में भी राहत मिलती है।
ल्यूकोरिया (सफेद पानी) के इलाज के लिए मालती के पत्तों और फूल का रस पिएं।
पेट अगर भरा-भरा और फूला हुआ लग रहा है तो इसकी पत्ती उबालकर पानी पीने से राहत मिलती है।
इसकी जड़ों का काढ़ा पेट के कीड़े को मारने में मदद करता है।
मालती के फूलों के रस को आँखों के काले घेरे पर लगाने से आंखों का काला घेरा दूर हो जाता है।

पढ़ें :- त्रिफला में मिलाकर खायें 2 चीजें, साफ होगीं धमनियां, शरीर से निकल जाएगा गंदा कोलेस्ट्रॉल
Advertisement