1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मिल्कीपुर में कोई व्यक्ति नहीं, पीडीए का प्रतिनिधि लड़ रहा, यह उपचुनाव देश के उपचुनावों के इतिहास का सबसे बड़ा चुनाव होगा : अखिलेश यादव

मिल्कीपुर में कोई व्यक्ति नहीं, पीडीए का प्रतिनिधि लड़ रहा, यह उपचुनाव देश के उपचुनावों के इतिहास का सबसे बड़ा चुनाव होगा : अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर​ लिखा, मिल्कीपुर में कोई व्यक्ति नहीं, पीडीए का प्रतिनिधि लड़ रहा है। मिल्कीपुर उपचुनाव देश के उपचुनावों के इतिहास का सबसे बड़ा चुनाव होगा। इसीलिए हम चाहते हैं कि दुनियाभर के जो जर्नलिस्ट हैं वो इस चुनाव को देखने-समझने-कवर करने आएं। इस चुनाव की केस स्टडी करने के लिए हम दुनिया के बड़े विद्वानों को आमंत्रित करते हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, मिल्कीपुर का चुनाव PDA बनाम भाजपा के भ्रष्ट तंत्र के बीच का मुक़ाबला है। भाजपा भीतरघात से पहले ही कमज़ोर पड़ गयी है।

पढ़ें :- स्कूल बैग से किताबों की जगह निकलने लगे कट्टे और कारतूस, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर​ लिखा, मिल्कीपुर में कोई व्यक्ति नहीं, पीडीए का प्रतिनिधि लड़ रहा है। मिल्कीपुर उपचुनाव देश के उपचुनावों के इतिहास का सबसे बड़ा चुनाव होगा। इसीलिए हम चाहते हैं कि दुनियाभर के जो जर्नलिस्ट हैं वो इस चुनाव को देखने-समझने-कवर करने आएं। इस चुनाव की केस स्टडी करने के लिए हम दुनिया के बड़े विद्वानों को आमंत्रित करते हैं।

उन्होंने आगे लिखा, हम चाहते हैं कि उप्र की सरकार इस उपचुनाव को ‘पारदर्शी चुनाव का उदाहरण’ बनाए और वो भी सबको आमंत्रित करे। मिल्कीपुर का चुनाव PDA बनाम भाजपा के भ्रष्ट तंत्र के बीच का मुक़ाबला है। भाजपा भीतरघात से पहले ही कमज़ोर पड़ गयी है। भाजपा को हराने के लिए किसान, महिला और युवा तैयार बैठे हैं। मिल्कीपुर के चुनाव का रिज़ल्ट एक बड़ा संदेश देकर जाएगा। इस चुनाव के बाद भाजपा का ये भ्रम टूट जाएगा कि कुछ लोग हमेशा उन्हीं को वोट देते हैं। मिल्कीपुर में पीडीए का सौहार्द जीतेगा और साम्प्रदायिक राजनीति हारेगी।

 

पढ़ें :- BJP का दावा- राहुल गांधी वियतनाम यात्रा पर गए, फ्लाइट का वीडियो शेयर कर कसा तंज, कांग्रेस बोली- विदेश यात्रा पर सवाल क्यों
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...