Mali Bus Accident : अफ्रीकी देश माली में उस समय बड़ा हादसा जब एक बस के पुल के नीचे गिरने से 31 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस दर्दनाक हादसे में 10 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। खबरों के अनुसार, यह हादसा मंगलवार का बताया जा रहा है। स्थानीय समय अनुसार यह हादसा शाम 5 बजे हुआ।
पढ़ें :- Iran-Israel War: इजरायल और अमेरिका से युद्ध के बीच नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई का आया पहला और बड़ा बयान
खबरों के अनुसार, मंत्रालय ने कहा कि बस बुर्किना फासो जा रही इस बस के साथ मंगलवार शाम करीब पांच बजे यह दुर्घटना हुई। पीड़ितों में माल्या और पश्चिमी अफ्रीकी उपक्षेत्र के अन्य नागरिक शामिल थे।
संयुक्त राष्ट्र के 2023 के आंकड़ों से पता चलता है कि दुनिया में यातायात से होने वाली मौतों में से लगभग एक चौथाई मौतें अफ्रीका में होती हैं, हालांकि इस महाद्वीप में दुनिया के वाहन बेड़े का बमुश्किल 2% हिस्सा है।