पढ़ें :- 10001mAh की बैटरी और 12GB RAM वाला Realme फोन जल्द होगा लॉन्च, Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि ‘BPSC अभ्यर्थियों पर बिहार की NDA सरकार द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज व अमानवीय अत्याचार पेपर लीक और धांधली को छिपाने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि युवाओं पर तानाशाही का डंडा चलाकर उनके मनोबल को तोड़ने का प्रयास बेहद शर्मनाक व निंदनीय है।
BPSC अभ्यर्थियों पर बिहार की NDA सरकार द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज व अमानवीय अत्याचार पेपर लीक और धांधली को छिपाने के लिए किया गया है।
युवाओं पर तानाशाही का डंडा चलाकर उनके मनोबल को तोड़ने का प्रयास बेहद शर्मनाक व निंदनीय है।
भाजपा वालों ने पूरे देश में पेपर लीक माफिया का… pic.twitter.com/2RyQ6bnuLn
पढ़ें :- IND vs NZ 2nd ODI Toss : न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाज का किया फैसला, देखें- दूसरे वनडे की प्लेइंग इलेवन
— Mallikarjun Kharge (@kharge) December 30, 2024
खरगे ने कहा कि भाजपा वालों ने पूरे देश में पेपर लीक माफिया का जाल बिछा रखा है, जिससे युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है। पिछले 7 सालों में 70 से अधिक पेपर लीक हुए हैं। BPSC परीक्षा में 3.28 लाख युवाओं का भविष्य अधर में लटका हुआ है। जब धांधली पकड़ी जाती हैं तो भाजपा निर्लज्जता से इनकार करती है या युवाओं पर लाठियां बरसाकर उनका मुंह बंद करवाना चाहती है।
बिहार में भाजपा का डबल इंजन युवाओं पर डबल अत्याचार का प्रतीक बन गया है : प्रियंका गांधी
बिहार में तीन दिन के अंदर दूसरी बार छात्रों पर अत्याचार किया गया। परीक्षाओं में भ्रष्टाचार, धांधली, पेपर लीक रोकना सरकार का काम है। लेकिन भ्रष्टाचार रोकने की जगह छात्रों को आवाज उठाने से रोका जा रहा है।
पढ़ें :- मकर संक्रांति पर गंगासागर मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, लाखों लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी
इस कड़ाके की ठंड में युवाओं पर पानी की बौछार और लाठी चार्ज करना अमानवीय है।… pic.twitter.com/te9MOhoKPG
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) December 30, 2024
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि ‘बिहार में तीन दिन के अंदर दूसरी बार छात्रों पर अत्याचार किया गया। परीक्षाओं में भ्रष्टाचार, धांधली, पेपर लीक रोकना सरकार का काम है, लेकिन भ्रष्टाचार रोकने की जगह छात्रों को आवाज उठाने से रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कड़ाके की ठंड में युवाओं पर पानी की बौछार और लाठीचार्ज करना अमानवीय है। भाजपा का डबल इंजन युवाओं पर डबल अत्याचार का प्रतीक बन गया है।