नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) एक्स पोस्ट पर केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) के तरफ पेट्रोल-डीज़ल (Petrol-Diesel) पर दो रुपये केंद्रीय उत्पाद शुल्क (Central Excise Duty) बढ़ाए जानें पर सोमवार को बड़ा हमला बोला है। मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने लिखा वाह मोदी जी वाह !!
पढ़ें :- करीब 4 दशक बाद एक बार फिर से लोकसभा अध्यक्ष के सामने अविश्वास प्रस्ताव आया, ये संसदीय राजनीति और सदन दोनों के लिए अफसोस-जनक: अमित शाह
वाह मोदी जी वाह !!
मई 2014 के मुक़ाबले अंतर्राष्ट्रीय कच्चे तेल की क़ीमत में 41% की गिरावट आई है, पर आपकी लुटेरी सरकार ने पेट्रोल-डीज़ल के दाम कम करने के बजाय, ₹2-₹2 Central Excise Duty बढ़ा दी है
टैरिफ़ नीति पर कुंभकर्णी नींद से शेयर बाज़ार में छोटे-बड़े निवेशकों का एक…
— Mallikarjun Kharge (@kharge) April 7, 2025
पढ़ें :- VIDEO: सांसद रवि किशन की वेब सीरीज मामला लीगल है के दूसरे सीजन की रिलिज डेट आई सामने, इस बार जज बने है अभिनेता
खड़गे ने कहा कि मई 2014 के मुक़ाबले अंतर्राष्ट्रीय कच्चे तेल (International Crude Oil) की क़ीमत में 41 फीसदी की गिरावट आई है, पर आपकी लुटेरी सरकार ने पेट्रोल-डीज़ल (Petrol-Diesel) के दाम कम करने के बजाय, ₹2-₹2 Central Excise Duty बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि टैरिफ़ नीति पर कुंभकर्णी नींद से शेयर बाज़ार में छोटे-बड़े निवेशकों का एक झटके में 19 लाख करोड़ रुपये स्वाहा होने से आपको चैन नहीं मिला होगा, इसलिए आपकी सरकार जले पर नमक छिड़कने आ गई।