Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Malmas 2023 : आज से से शुरू हो गया है मलमास, करें भगवान विष्णु की उपासना

Malmas 2023 : आज से से शुरू हो गया है मलमास, करें भगवान विष्णु की उपासना

By अनूप कुमार 
Updated Date

Malmas 2023 : आज 18 जुलाई को मलमास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है।आज मंगलवार से मलमास शुरू हो गया है। मलमास को अधिकमास और पुरुषोत्तम मास के नाम से भी जाना जाता है। मलमास के कृष्ण पक्ष के बाद यानी मलमास अमावस्या के बाद शुक्ल पक्ष प्रारंभ होगा, इसके बाद फिर मलमास पूर्णिमा तिथि आएगी। यह माह मलमास पूर्णिमा या सावन अधिक मास पूर्णिमा को समाप्त होगा। इस वर्ष मलमास पूर्णिमा 16 अगस्त को है।

पढ़ें :- Shani Jayanti 2024 :  शनि जयंती पर शनि देव को काली उड़द का लगाएं भोग , जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

मलमास पूर्णिमा के बाद सावन का शुक्ल पक्ष शुरू हो जाएगा। 19 साल बाद ऐसा दुर्लभ संयोग बना है जब सावन और मलमास का मेल हुआ है। मलमास भगवान विष्णु को समर्पित समय माना जाता है। इस अवधि में शालिग्राम भगवान की उपासना विशेष रूप से फलदाई होती है।

मलमास इस मास में दान-पुण्य करने का फल अक्षय होता है। यदि दान संभव न हो तो ब्राह्मणों और संतों की सेवा श्रेष्ठ मानी गई है। दान में खर्च किया गया धन कम नहीं होता। यह उत्तरोत्तर बढ़ता रहता है।

Advertisement