नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के मणिकर्णिका घाट (Manikarnika Ghat) को तोड़े जाने पर दिए गए बयान पर आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Rajya Sabha MP Sanjay Singh) पर मुकदमा दर्ज (FIR) किया गया है। इस पर संजय सिंह (Sanjay Singh) ने योगी सरकार (Yogi Government) पर पलटवार किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि, ‘मोदी के लोकसभा क्षेत्र में मणिकर्णिका घाट (Manikarnika Ghat) को तहस-नहस किया गया। मंदिरों को तोड़ा गया। काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath Temple) का जीर्णोद्धार कराने वाली माता अहिल्याबाई होलकर (Mata Ahilyabai Holkar) की प्रतिमा भी तोड़ी गई।
पढ़ें :- पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से होर्मुज के मुद्दे पर की बात! देश पर हो रहे हमलों की निंदा भी की
मोदी के लोकसभा क्षेत्र में मणिकर्णिका घाट को तहस नहस किया गया, मंदिरों को तोड़ा गया, काशीविश्वनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार कराने वाली माता अहिल्याबाई होलकर जी की प्रतिमा भी तोड़ी गई जिसका विरोध काशी के साधुओं ने किया , अहिल्याबाई होलकर जी के परिवार ने किया, यहां तक की पूर्व लोकसभा… pic.twitter.com/11ZKLk6OUM
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) January 18, 2026
उन्होंने आगे कहा कि इसका विरोध काशी के साधुओं ने किया। अहिल्याबाई होलकर (Ahilyabai Holkar) के परिवार ने किया। यहां तक कि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन (Former Lok Sabha Speaker Sumitra Mahajan) ने भी विरोध दर्ज कराया। लेकिन, एफआईआर मुझ पर कर दी गई। मंदिरों को तोड़ने वालों पर कारवाई करो। मुझे डराने की कोशिश मत करो। संजय सिंह यहीं नहीं रुके उन्होंने लिखा कि तुम्हारे आकाओं ने पहले भी मुझ पर बहुत FIR की है। तुमने मंदिरों को तोड़ने का पाप किया है जिसका सबूत सामने है। आंख खोलकर देखो। FIR उन पापियों पर करो जिन्होंने मंदिर तोड़ा है।
पढ़ें :- Hindu Nav Varsh 2083 : पीएम मोदी ने देशवासियों को 'नव संवत्सर' और 'नवरात्रि' की दी शुभकामनाएं
बनारस में टूटती मूर्तियों को CM ने बताया AI
देखिए हकीकत कैसे तोड़ी गई मूर्तियाँ? … https://t.co/UmDDLshNhe via @YouTube— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) January 18, 2026
मंदिरों को तोड़ने पर लोगों में गुस्सा
BJP वालों मेरे ऊपर मुक़दमा लिखकर मुझे डराने धमकाने की कोशिश मत करो।
तुम्हारे आकाओं ने पहले भी मुझ पर बहुत FIR की है।
तुमने मंदिरों को तोड़ने का पाप किया है जिसका सबूत सामने है।
आँख खोलकर देखो।
FIR उन पापियों पर करो जिन्होंने मंदिर तोड़ा है। pic.twitter.com/zgETHwY3MGपढ़ें :- ट्रंप-नेतन्याहू को खुश करने के लिए PM मोदी BRICS+ की अध्यक्षता का महत्व घटा रहे हैं: कांग्रेस
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) January 18, 2026
इसको लेकर संजय सिंह (Sanjay Singh) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने वीडियो में कहा कि मोदी के लोकसभा क्षेत्र में मणिकर्णिका घाट (Manikarnika Ghat) को तहस नहस किया गया। उन्होंने कहा कि मंदिरों को तोड़ा गया। इसको लेकर काशी के लोगों में गुस्सा है। मां गंगा के मंदिर को तोड़ दिया, जहां शिवालय रखा है उस स्थान को तोड़ दिया गया।