Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Manipur Landslide:मणिपुर लैंडस्लाइड में 18 जवानों समेत 24 की अभी तक मौत, सर्च अभियान जारी

Manipur Landslide:मणिपुर लैंडस्लाइड में 18 जवानों समेत 24 की अभी तक मौत, सर्च अभियान जारी

By प्रिया सिंह 
Updated Date

गुवाहाटीः मणिपुर में रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट पर हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 24 हो गई। इस घटना में टेरिटोरियल आर्मी के 18 जवान शामिल हैं। समाचार एजेंसी के मुताबिक बताया जा रहा है कि इस घटना में अभी भी 38 लोग अब भी लापता हैं।

पढ़ें :- Breaking News : रायबरेली से प्रियंका गांधी वाड्रा और अमेठी से राहुल गांधी लड़ेंगे चुनाव

राहत और बचाव कार्य के लिए कई टीमों को लगाया गया है। सेना, असम राइफल्स, टेरिटोरियल आर्मी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवान लगातार मलबे में जिंदगियां ढूंढने में जुटे हुए हैं। इसी बीच कई और जगहों पर भूस्खलन हुआ है।

पीटीआई के अनुसार बताया जा रहा है कि, मलबे में दबे लोगों की तलाश को निकालने के लिए वॉल रडार का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके अलावा खोजी कुत्तों के दस्ते को भी लगाया गया है। सर्च अभियान अभी जारी है।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की एक और सूची, राजबब्बर को यहां से बनाया प्रत्याशी

 

Advertisement