मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) की आगामी फिल्म ‘गवर्नर’ (Film ‘Governor’) का टीजर आज रिलीज किया गया है। यह फिल्म 1990 के दशक के भारत के सबसे बड़े आर्थिक संकट (Economic Crisis) पर आधारित है। मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) ने फिल्म में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के गवर्नर की भूमिका निभाई है। उनका किरदार आरबीआई (RBI) के तत्कालीन गवर्नर एस. वेंकटरमणन (Governor S. Venkitaramanan) के जीवन से प्रेरित है।
पढ़ें :- मनोज बाजपेयी के जन्मदिन पर उनकी फिल्म गवर्नर: द साइलेंट सेवियर का पोस्टर हुआ जारी, जाने कब होगी रिलीज
पढ़ें :- Ghooskhor Pandat : फिल्म विवाद से नाराज सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- नाम बदलकर क्या रखोगे? लगाई फटकार
टीजर में क्या है?
मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) के जन्मदिन पर ‘द साइलेंट सेवियर गवर्नर’ का पोस्टर सामने आने के बाद से ही इसे लेकर काफी चर्चा है। अब मेकर्स ने इसका दमदार टीजर भी जारी कर दिया है, जो बेहद दिलचस्प मालूम पड़ता है। फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है और 1990 के दशक में भारत के सबसे बड़े आर्थिक संकट (इकोनॉमिक मेल्टडाउन) की कहानी को सामने लाती है।
फिल्म में मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) पहली बार आरबीआई गवर्नर (RBI Governor) के किरदार में नजर आएंगे। टीजर में 1990 के समय की कहानी को दिखाया गया है, जब देश पर आर्थिक संकट आया था। उसके बाद कैसे एक आरबीआई गवर्नर (RBI Governor) ने एक साइलेंट सेवियर की भूमिका निभाते हुए देश को इस आर्थिक संकट से उबारा था। टीजर में मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) के अलावा अदा शर्मा और फिल्म की बाकी कास्ट की भी हल्की सी झलक देखने को मिलती है। मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) की ‘गवर्नर’ 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।
‘द केरल स्टोरी’ के मेकर्स ने किया है निर्माण
विपुल अमृतलाल शाह (Vipul Amrutlal Shah) द्वारा निर्मित ‘गवर्नर’ को मराठी सिनेमा के पावर-परफॉर्मर चिन्मय मांडलेकर ने निर्देशित किया है। फिल्म में मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) के साथ अदा शर्मा प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म की कहानी सुवेंदु भट्टाचार्जी, सौरभ भारत, रवि असरानी और विपुल अमृतलाल शाह (Vipul Amrutlal Shah) ने लिखी है। फिल्म में जावेद अख्तर के गीत और अमित त्रिवेदी का संगीत है।