March Attractive Tourist Places : मार्च के महीने में प्रकृति की सुंदरता मनमोहक होती है। इस महीने मौसम भी घूमने फिरने के लिए अनुकूल रहता है। इस माह में ना तो अधिक ठंड पड़ती है और ना तो अधिक गर्मी पड़ती है। पर्यटकों को पढ़ने और धूप से राहत रहती है। पर्यटन स्थल के छोटे छोटे गांव , मनमोहक झील,पर्यटकों को अपनी ओर खींचते है। आइये जानते है मार्च के महीने में घूमने वाले पर्यटन स्थलों के बारे में।
पढ़ें :- Lake Travel : सुकून भरे माहौल में शीशे की तरह चमकता है पानी , सैलानी दुनिया भर से इन झीलों को देखने आते है
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान (असम)
आकर्षक और आर्द्र मैदानों से भरपूर असम का काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान 100 से ज्यादा प्रजातियों के लिए विश्व भर के पक्षियों का बसेरा है। अगर आप एक सींघ वाले गेंडे को देखना चाहते हैं तो यही वह जगह है, जहां आप एक साथ कई विशेष जीवों को देख सकते हैं। मानव जाति के बसेरों से बहुत दूर इस उद्यान में प्रकृति की खूबसूरती देखते ही बनती है। इसके अलावा यह उद्यान यूनेस्को के वैश्विक धरोहरों की सूची में शामिल है।
आपने 80% पढ़ लिया है
मारावंथे बीच (कर्नाटक)
कर्नाटक की कोल्लूर और कोडाचदरी पहाड़ी के पास मरावन्थे बीच स्थित है, जो मीलों-मील तक फैले अपने सफेद रेत के कारण अनछुये समुद्र तट के रूप में जाना जाता है। यह एक शांत जगह है, जहां आप कुछ क्षण प्रकृति नजारों का आनंद लेते हुए सुकून के बिता सकते हैं। वहीं यहां आकर आप प्राकृतिक नजारों के साथ-साथ राजहंस जैसे कई तरह के जीव-जंतुओं और पक्षियों को भी देख सकते हैं।