Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Market All-Time High : शेयर बाजार ने रचा इतिहास, सेंसेक्स 80 हजार तो निफ्टी 24400 के पार

Market All-Time High : शेयर बाजार ने रचा इतिहास, सेंसेक्स 80 हजार तो निफ्टी 24400 के पार

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। स्थानीय शेयर बाजारों (Stock Market) में मंगलवार को तेजी लौटी है। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 391 अंक उछलकर नए रिकॉर्ड छलांग के साथ बंद हुआ। वाहन और दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में लिवाली और विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी प्रवाह से एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) भी नए शिखर (All-Time High) पर पहुंच गया।

पढ़ें :- मुख्यमंत्री योगी ने दीपावली पर  दिगंबर अखाड़े में महंत सुरेश दास का जाना हालचाल,मणिराम दास छावनी में महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य की ली जानकारी

30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 391.26 अंक यानी 0.49 फीसदी चढ़कर अपने अब तक के उच्चतम स्तर 80,351.64 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 436.79 अंक की बढ़त के साथ रिकॉर्ड 80,397.17 अंक तक गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 112.65 अंक यानी 0.46 फीसदी की बढ़त के साथ 24,433.20 अंक के नए शिखर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 123.05 अंक चढ़कर रिकॉर्ड 24,443.60 अंक तक चला गया था।

मारुति सुजुकी इंडिया का शेयर छह प्रतिशत चढ़ा

सेंसेक्स के शेयरों में मारुति सुजुकी इंडिया छह प्रतिशत चढ़ा। उत्तर प्रदेश में पर्यावरण अनुकूल वाहनों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा हाइब्रिड कार (पेट्रोल और इलेक्ट्रिक से चलने वाली) पर पंजीकरण शुल्क से छूट दिए जाने की खबरों के बीच कंपनी का शेयर चढ़ा। इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, सन फार्मा, आईटीसी, नेस्ले और टाटा मोटर्स भी प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

नुकसान में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर

पढ़ें :- बस्तर में विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी, बोले - देश से हथियारी नक्सल खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से मुकाबला

दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस और जेएसडब्ल्यू स्टील शामिल हैं। बीएसई सेंसेक्स में सोमवार को 36.22 अंक और एनएसई निफ्टी में 3.30 अंक की मामूली गिरावट रही थी।

Advertisement