Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Mars Transit June 2022 : इस दिन मंगल देव करेंगे मेष राशि में प्रवेश, इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ

Mars Transit June 2022 : इस दिन मंगल देव करेंगे मेष राशि में प्रवेश, इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mars Transit June 2022 : कुंड़ली में मंगल ग्रह का प्रभाव बहुत अधिक पड़ता है।  कुंड़ली में मंगल ग्रह तृतीय एवं षष्ठ भाव का कारक है।  मंगल मकर राशि में उच्च और कर्क राशि में नीच का होता है। सूर्य, चंद्र एवं बृहस्पति इसके मित्र ग्रह कहलाते हैं। बुध ग्रह से इनकी पटती नहीं है। शुक्र एवं शनि अप्रभावित या सामान्य रहते हैं। मंगल ग्रह शारीरिक ऊर्जा, आत्मविश्वास और अहंकार, ताकत, क्रोध, आवेग, वीरता और साहसिक प्रकृति का प्रतिनिधित्व करता है।
मंगल ग्रह 27 जून को अपनी ही राशि मेष में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल के इस राशि परिवर्तन का प्रभाव वैसे तो सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर देखने को मिलेगा। लेकिन कुछ राशियों को इसका जबरदस्त लाभ होने वाला है।

पढ़ें :- Amarnath Gufa Baba Barfani first picture : अमरनाथ गुफा से बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर आई सामने , 29 जून से शुरू होगी दुर्गम यात्रा

मेष:  मंगल देव इस राशि के स्वामी है।  मंगल गोचर का प्रभाव इस राशि पर विशेष रूप से पड़ेगा। मंगल गोचर के शुभ प्रभाव से जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त होगें।
मंगल गोचर के दौरान गलत कार्यों से बचना होगा।

वृषभ:  मंगल गोचर के दौरान शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। परिवार में पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। कार्यस्थल पर अच्छी कमाई हो सकती है। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए मंगल का गोचर शुभ साबित होगा।

मकर: मंगल के गोचर की इस अवधि में मकर राशि के जातकों को विशेष सावधान रहना होगा। बातचीत के दौरान संयम रखना होगा। आर्थिक नुकसान की प्रबल संभावना है। निवेश करने से पहले अच्छे से विचार करन लेना अच्छा होगा। लाइफ पार्टनर के साथ तनाव हो सकता है।

पढ़ें :- Akshaya Tritiya Shubh Yoga 2024 : अक्षय तृतीया पर बन र​हे कई शुभ योग,स्नान-दान करने से अनंत फल की होती है प्राप्ति
Advertisement